पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा तीन पालियों में की जाएगी आयोजित

अन्य खबरे , 202

 12 जून 2024 लखनऊ। विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा, श्री अन्नावि दिनेशकुमार ने बताया कि वर्ष 2024 की पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा  13 जून से 20 जून, 2024 तक तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा के लिए 4 लाख 12 हजार 759 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, और यह परीक्षा प्रदेश के 207 परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न होगी। परीक्षा का समय प्रातः 08:00 से 10:30 बजे, दोपहर 12:00 से 02:30 बजे, और अपराह्न 04:00 से 06:30 बजे तक रहेगा।

*13 जून से 15 जून* तक ग्रुप-ए की परीक्षा 07 पालियों में, 15 जून से 18 जून तक ग्रुप-ई की परीक्षा 06 पालियों में, और अन्य ग्रुप की परीक्षा 18 जून को दो पालियों में होगी। 17 जून को राजपत्रित अवकाश के कारण परीक्षा स्थगित रहेगी। 19 और 20 जूनको आरक्षित दिवस रखे गए हैं।

अभ्यर्थी परिषद के पोर्टल https://jeecup.admissions.nic.in  से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top