पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 13 जून से 20 जून, 2024 तक होगी आयोजित

अन्य खबरे , 566

अभ्यर्थी प्रवेश पत्र परिषद के पोर्टल https://jeecup.admissions.nic.in  से डाउनलोड कर सकते हैं

दिनांकः-11 जून, 2024

प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री श्री आशीष पटेल ने बताया कि वर्ष 2024 की पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है। यह कम्प्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा तीन पालियों में 13 जून से 20 जून, 2024 तक आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए 4 लाख 12 हजार 759 अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया है। यह परीक्षा तीन पॉलियों प्रातः 08ः00 से 10ः30 बजे तक, दोपहर 12ः00 से 02ः30 बजे तक एवं अपराह्न 04ः00 से 06ः30 बजे तक आयोजित की जायेगी।

    विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा श्री अन्नावि दिनेशकुमार ने बताया कि 13 जून से 15 जून तक ग्रुप-ए का 07 पालियों में, 15 जून से 18 जून तक ग्रुप-ई का 06 पालियों में तथा अन्य ग्रुप 18 जून को दो पालियों में परीक्षाएं आयोजित की जायेंगी। उन्होंने बताया कि ये परीक्षा प्रदेश के सभी जनपदों के 207 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी। ये परीक्षा 17 जून के दिन राजपत्रित अवकाश होने कारण परीक्षा स्थगित रहेगी। 19 और 20 जून को आरक्षित दिवस के रूप में रखा गया है। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र परिषद के पोर्टल https://jeecup.admissions.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 

Related Articles

Comments

Back to Top