तृतीय बड़े मंगल के अवसर पर सूचना विभाग में सुन्दरकाण्ड का पाठ एवं भण्डारे का आयोजन किया गया

जनपत की खबर , 217

लखनऊ : 11 जून, 2024

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उत्तर प्रदेश के पं0 दीनदयाल उपाध्याय सूचना परिसर में तृतीय बड़े मंगल के पावन अवसर पर सुन्दरकाण्ड का पाठ एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।
प्रमुख सचिव सूचना श्री संजय प्रसाद ने भण्डारे का शुभारम्भ कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। उन्होंने सभी के कल्याण एवं जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सूचना सलाहकार श्री मृत्युंजय कुमार, सूचना सलाहकार श्री रहीश सिंह, निदेशक सूचना श्री शिशिर, अपर निदेशक सूचना श्री अंशुमान राम त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक श्री दिनेश कुमार गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Related Articles

Comments

Back to Top