छठें चरण में 25 मई को होगा मतदान

जनपत की खबर , 733

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के छठवें चरण में 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 162 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

 

छठवें चरण में कुल 311 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, 147 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज हुए, 164 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाये गये, 02 प्रत्याशियों ने उम्मीदवारी वापस ली

 

बलरामपुर जनपद की 292-गैंसड़ी विधानसभा उप निर्वाचन-2024 के लिए कुल 07 प्रत्याशी चुनाव मैदान में

 

 

दिनांक 10 मई, 2024

 

लखनऊ। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 16 मार्च, 2024 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन की तिथियों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, भयमुक्त, प्रलोभनमुक्त, समावेशी व सुरक्षित मतदान कराने की प्रक्रिया संचालित है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के छठवें चरण में 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों तथा 292-गैंसड़ी विधानसभा उप निर्वाचन-2024 के लिए 29 अप्रैल को निर्वाचन की अधिसूचना जारी होने के बाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 311 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया, 147 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हुए, 164 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाये गये, जिसमें से 02 प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी वापस ली। इस प्रकार अब कुल 162 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसी प्रकार बलरामपुर जनपद की 292-गैंसड़ी विधानसभा उप निर्वाचन-2024 के लिए कुल 08 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा, 01 प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने के बाद कुल 07 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि छठवें चरण में 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 162 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, उसमें -

 

38-सुल्तानपुर लोकसभा सीट के लिए कुल 26 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा, 17 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद 09 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इसमें बहुजन समाज पार्टी से उदराज वर्मा, भारतीय जनता पार्टी से मेनका संजय गांधी, समाजवादी पार्टी से रामभुआल निषाद, अपना देश पार्टी से अब्दुल माबूद, आजाद पार्टी से गिरीश लाल, सरदार पटेल सिद्धान्त पार्टी से जय प्रकाश, मोस्ट बैकवर्ड क्लासेज ऑफ इण्डिया से डॉ0 शिव शंकर इण्डियन, निर्दलीय प्रत्याशियों में उदयराज वर्मा, मोहम्मद आसिफ हैं।

 

39-प्रतापगढ़ लोकसभा सीट के लिए कुल 34 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा, 07 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने तथा 01 प्रत्याशी द्वारा नाम वापसी के बाद 26 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इसमें भारतीय जनता पार्टी से संगम लाल गुप्ता, समाजवादी पार्टी से शिवपाल सिंह पटेल (डा0 एस0पी0 सिंह), बहुजन समाज पार्टी से प्रथमेश मिश्रा ‘‘सेनानी’’, हिन्दुस्तान समाज पार्टी से अरूण कुमार पाण्डेय, अपना दल (कमेरावादी) से ऋषि पटेल, भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी से गीता देवी, सरदार पटेल सिद्धान्त पार्टी से जोखू पटेल, राष्ट्रीय अटल जनता पार्टी से दुर्गेश कुमार, लोग पार्टी से धर्मेन्द्र तिवारी, समझदार पार्टी से महेश कुमार प्रजापति, सोशलिस्ट युनिटी सेन्टर ऑफ इण्डिया (कम्युनिस्ट) से राम कुमार यादव, मानवतावादी समाज पार्टी से रामसिद्ध यादव उर्फ आर0एस0 यादव, सनातन संस्कृति रक्षा दल से विजय सिंह, मौलिक अधिकार पार्टी से शिवराम शर्मा, राष्ट्र उदय पार्टी से सुनील चन्द्र पाल, नेशनेल जन दल से संदीप सिंह, निर्दलीय प्रत्याशियों में अजीत प्रताप, अमर सिंह, धनन्जय, ध्यान सिंह, प्रमोद कुमार, मोहरम अली, शिवपाल पटेल, शंकर सुमन तिवारी, श्रवण कुमार त्रिपाठी, सुनील कुमार मिश्रा हैं।

 

51-फूलपुर लोकसभा सीट के लिए कुल 32 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा, 17 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इसमें समाजवादी पार्टी से अमर नाथ सिंह मौर्य, बहुजन समाज पार्टी से जगन्नाथ पाल, भारतीय जनता पार्टी से प्रवीण पटेल, बहुजन अवाम पार्टी से जिलाजीत भारतीय, सरदार पटेल सिद्धान्त पार्टी से प्रमोद भाई पटेल उर्फ पी0के0, अपना दल (कमेरावादी) से महिमा पटेल, पीपल्स पार्टी ऑफ इण्डिया (डेमोक्रेटिक) से मुशीर अहमद सिद््दीकी, प्रगतिशील समाज पार्टी से इंजी0 योगेश कुशवाहा, प्रबुद्धवादी बहुजन मोर्चा से लाला राम सरोज, भागीदारी पार्टी (पी) से सुनील कुमार प्रजापति, सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभांस पार्टी) से संगीता यादव, युवा विकास पार्टी से संजीव कुमार मिश्र, निर्दलीय प्रत्याशियों में अखिलेश त्रिपाठी, नफीस अहमद, डा0 नीरज हैं।

 

52-इलाहाबाद लोकसभा सीट के लिए कुल 29 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा, 15 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इसमें भारतीय जनता पार्टी से नीरज त्रिपाठी, बहुजन समाज पार्टी से रमेश कुमार पटेल, इण्डियन नेशनल कांग्रेस से उज्ज्वल रमण सिंह, प्रगतिशील समाज पार्टी से अजीत कुमार पटेल, भागीदारी पार्टी (पी) से राजेन्द्र प्रसाद प्रजापति, राष्ट्रीय समाज दल (आर) से राजधर सिंह पटेल, सम्यक पार्टी से शिव प्रसाद विश्वकर्मा, कमेरा समाज पार्टी से सर्वजीत सिंह, पीपल्स पार्टी ऑफ इण्डिया (डेमोक्रेटिक) से मूलनिवासी हेम राज सिंह, अपना दल (कमेरावादी) से हंसराज कोल, निर्दलीय प्रत्याशियों में अनुज स्वरूप शुक्ला, अवनीश कुमार, गीतारानी शर्मा, गोपाल स्वरूप जोशी हैं। 

 

55-अम्बेडकर नगर लोकसभा सीट के लिए कुल कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा, 08 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद 08 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इसमें बहुजन समाज पार्टी से कमर हयात, भारतीय जनता पाटी से रितेश पाण्डेय, समाजवादी पार्टी से लालजी वर्मा, मूलनिवासी समाज पार्टी से नीलम सिंह, भागीदारी पार्टी (पी) से राम नरेश प्रजापति, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से विवेक कुमार, पीस पार्टी से शबाना खातून, निर्दलीय प्रत्याशी में जावेद अहमद सिद््दीकी हैं।

 

58-श्रावस्ती लोकसभा सीट के लिए कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा, 01 प्रत्याशी द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इसमें बहुजन समाज पार्टी से मुईनुद््दीन अहमद खां उर्फ हाजी दद््दन खां, समाजवादी पार्टी से राम शिरोमणि वर्मा, भारतीय जनता पार्टी से साकेत मिश्र, पीस पार्टी से अहमद जिया खान, सम्यक पार्टी से कृष्ण कुमार मौर्य, राष्ट्रीय जनता पार्टी से कुमारी गीता गौतम, आम जनता पार्टी (इंडिया) से युगल किशोर शुक्ल, किसान मजदूर संघर्ष पार्टी से हनुमान प्रसाद मिश्रा, निर्दलीय प्रत्याशियों में अनिल कुमार तिवारी, मालिक राम, शान्ती देवी, सुजीत कुमार हैं।

 

60-डुमरियागंज लोकसभा सीट के लिए कुल 15 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा, 09 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद 06 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इसमें भारतीय जनता पार्टी से जगदम्बिका पाल, बहुजन समाज पार्टी से मु0 नदीम, समाजवादी पार्टी से भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) से अमर सिंह चौधरी, पीस पार्टी से नौशाद आजम, निर्दलीय प्रत्याशी किरन देवी हैं।

 

61-बस्ती लोकसभा सीट के लिए कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा, 03 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद 09 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इसमें समाजवादी पार्टी से राम प्रसाद चौधरी, बहुजन समाज पार्टी से लवकुश पटेल, भारतीय जनता पार्टी से हरीश चन्द्र उर्फ हरीश द्विवेदी, लोग पार्टी से पंकज दुबे, मौलिक अधिकार पार्टी से प्रेम कुमार, भारत महापरिवार पार्टी से शैलेन्द्र कुमार, ऑल इण्डिया फॉरवर्ड ब्लॉक से हाफिज अली, निर्दलीय प्रत्याशियों में प्रमोद कुमार, राम करन गौतम हैं।

 

62-संत कबीर नगर लोकसभा सीट के लिए कुल 28 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा, 17 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इसमें भारतीय जनता पार्टी से प्रवीन कुमार निषाद, बहुजन समाज पार्टी से नदीम अशरफ, समाजवादी पार्टी से लक्ष्मीकांत पप्पू निषाद, सर्वजन आवाज पार्टी से राजेन्द्र यादव उर्फ कर्नल साहब, प्रगतिशील समाज पार्टी से धीरज श्रीवास्तव, सरदार पटेल सिद्धान्त पार्टी से कुलदीप, नकी भारतीय एकता पार्टी से सुभाष चन्द्र दुबे, निर्दलीय प्रत्याशियों में आनन्द कुमार गौतम, मित्रसेन, राम कृष्ण द्विवेदी, सत्यवन्त प्रताप सिंह हैं।

 

68-लालगंज (अ0जा0) लोकसभा सीट के लिए कुल 11 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा, 04 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद 07 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इसमें बहुजन समाज पार्टी से इन्दु चौधरी, समाजवादी पार्टी से दरोगा प्रसाद सरोज, भारतीय जनता पार्टी से नीलम सोनकर, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया से गंगादीन, जनता क्रांति पार्टी (राष्ट्रवादी) से बलिन्दर, निर्दलीय प्रत्याशियों में रामप्यारे शरण विजयता, सुष्मिता सरोज हैं।

 

69-आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए कुल 29 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा, 20 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद 09 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इसमें भारतीय जनता पार्टी से दिनेश लाल यादव ‘‘निरहुआ’’, बहुजन समाज पार्टी से मशहूद सबीहा अन्सारी, समाजवादी पार्टी से धर्मेन्द्र यादव, जनराज्य पार्टी से पारस यादव, मूलनिवासी समाज पार्टी से महेन्द्र नाथ यादव, मौलिक अधिकारी पार्टी से रविन्द्र नाथ शर्मा, निर्दलीय प्रत्याशियों में पंकज कुमार यादव, विजय कुमार, शशिधर हैं।

 

73-जौनपुर लोकसभा सीट के लिए कुल 26 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा, 12 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इसमें भारतीय जनता पार्टी से कृपाशंकर सिंह, समाजवादी पार्टी से बाबू सिंह कुशवाहा, बहुजन समाज पार्टी से श्याम सिंह यादव, समाज विकास क्रान्ति पार्टी से अशोक सिंह, भागीदारी पार्टी (पी) से जियालाल प्रजापति, सरदार पटेल सिद्धान्त पार्टी से निशा पटेल, मौलिक अधिकार पार्टी से फूलचन्द्र, पच्चासी परिवर्तन समाज पार्टी से भारत राम, सोशलिस्ट युनिटी सेन्टर ऑफ इण्डिया (कम्युनिस्ट) से राम प्यारे, अपना दल (कमेरावादी) से शाह आलम, निर्दलीय प्रत्याशियों में कृपाशंकर सी0 पाण्डेय, गोविन्द लाल, श्रीपति मौर्य, सरफराज अहमद हैं।

 

74-मछलीशहर (अ0जा0) लोकसभा सीट के लिए कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा, 01 प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने के बाद 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इसमें बहुजन समाज पार्टी से कृपा शंकर सरोज, समाजवादी पार्टी से प्रिया सरोज, भारतीय जनता पार्टी से भोलानाथ (बी0पी0 सरोज), समाज परिवर्तन पार्टी से उर्मिला, आजाद समाज पार्टी से कमलेश, पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी से बृजेश कुमार, प्रबुद्धवादी बहुजन मोर्चा से बृजेश कुमार सरोज, राष्ट्र उदय पार्टी से राजेन्द्र प्रसाद, सरदार पटेल सिद्धान्त पार्टी से राम मिलन, निर्दलीय प्रत्याशियों में रंग बहादुर, श्रवण कुमार, सुबास हैं।

 

78-भदोही लोकसभा सीट के लिए कुल 27 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा, 17 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इसमें भारतीय जनता पार्टी से डा0 विनोद कुमार बिन्द, बहुजन समाज पार्टी से हरिशंकर, राष्ट्र उदय पार्टी से कृष्ण देव, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से प्रेमचन्द बिन्द, सरदार पटेल सिद्धान्त पार्टी से राज नारायण पटेल, राष्ट्रीय समाज पक्ष से राम प्रकाश मिश्रा, ऑल इण्डिया तृणमूल कॉग्रेस से ललितेशपति त्रिपाठी, ऑल इण्डिया फॉरवर्ड ब्लॉक से सुशील, निर्दलीय प्रत्याशियों में धीरेन्द्र कुमार तिवारी, डा0 श्यामधर तिवारी हैं।

 

292-गैंसड़ी विधान सभा उप निर्वाचन के लिए कुल 08 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा, 01 प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने के बाद 07 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, इसमें भारतीय जनता पार्टी से शैलेश कुमार सिंह ‘‘शैलू’’, बहुजन समाज पार्टी से मो0 हारिस खान ‘‘फिदा बाबा’’, समाजवादी पार्टी से राकेश कुमार यादव, पीस पार्टी से मोहम्मद गुलजार अहमद, निर्दलीय प्रत्याशियों राम दुलारे, लक्ष्मण लाल, शेषराम हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के छठवें चरण की 14 लोकसभा सीटों तथा 292-गैंसड़ी विधानसभा उप निर्वाचन-2024 के लिए मतदान 25 मई, 2024 (शनिवार) को सम्पन्न होगा। उत्तर प्रदेश के सभी निर्वाचन क्षेत्रों की 04 जून, 2024 (मंगलवार) को मतगणना की जायेगी।

----------------

Related Articles

Comments

Back to Top