अधिवक्ताओं ने राजनाथ सिंह को जिताने की अपील किया

जनपत की खबर , 261

लखनऊ। अवध बार एसोसिएशन लखनऊ में शशि प्रकाश सिंह,एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया, की अध्यक्षता में आयोजित अधिवक्ता संगोष्ठी को मुख्य अतिथि नीरज सिंह ने संबोधित करते हुए अधिवक्ता एवम देवतुल्य जनता-जनार्दन से लखनऊ विधानसभा क्षेत्र से राजनाथ सिंह को कमल का बटन दबाकर प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विधायक धर्मेश तोमर, डॉ एल. पी. मिश्रा, एन. के. सेठ, एस. बी. पांडेय, ए. एम. त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक अतुल सिंह, सवित्र वर्धन सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने विश्वास दिलाते हुए कहा की उनके पिता  राजनाथ सिंह द्वारा किए गए निर्वहन का पालन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा की आज भारत देश सिर्फ देश तक ही सीमित नहीं, विदेश से भी जुड़ रहा है। अंत में उन्होंने उम्मीद देते हुए कहा की आज तरक्की का ऐसा वृक्ष लगाया जा रहा है जो वर्षों तक छाया देता रहेगा। 
इसी बीच अन्य कार्यक्रमों में पधार कर सभी अतिथि गड़, अधिवक्ता और विधायकों का धन्यवाद किया।

Related Articles

Comments

Back to Top