‘शीशमहल- करप्शन का अड्डा’ भाजपा ने केजरीवाल के घर के पास लगाया बोर्ड

जनपत की खबर , 236

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के वास्ते राष्ट्रीय राजधानी में प्रचार अभियान के तेज होने के बीच प्रदेश भाजपा के नेताओं ने शनिवार को यहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी निवास के पास एक बोर्ड लगा दिया जिस पर लिखा है, ‘‘ शीशमहल - करप्शन का अड्डा।’’प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यहां सिविल लाइंस में मुख्यमंत्री के नये रंगरूप वाले बंगले के समीप यह बोर्ड लगाया गया क्योंकि यह ‘महलनुमा घर’ ‘अवैध रूप से’ तैयार किया गया है। 

Related Articles

Comments

Back to Top