विश्व हिंदू परिषद की प्रन्यासी मण्डल की बैठक में विहिप पदाधिकारियों के दायित्व में परिवर्तन

अन्य खबरे , 402

अयोध्या(26फरवरी) विश्व हिंदू परिषद की कारसेवकपुरम् में चल रही प्रन्यासी मण्डल की बैठक में सांयकाल विहिप पदाधिकारियों के दायित्व में परिवर्तन किया गया।
विहिप के वर्तमान कार्याध्यक्ष  वरिष्ठ अधिवक्ता  आलोक कुमार विहिप के अध्यक्ष तथा सीए श्री बजरंग लाल बागड़ा आज अयोध्या धाम में विहिप के नए महामंत्री निर्वाचित हुए हैं। श्री मिलिंद परांडे अब विहिप के नए संगठन महामंत्री तथा श्री विनायक राव देशपांडे सह संगठन महामंत्री बनाए गए हैं।
आलोक कुमार नवीन दायित्व से पूर्व कार्याध्यक्ष थे,बजरंग लाल बांगड़ा सयुक्त महामंत्री,मिलिंद परांडे महामंत्री तथा विनायक राव देश पांडेय संगठ महामंत्री का दायित्व संभाल रहे थे।
ज्ञातव्य हो अयोध्या के कारसेवकपुरम् में विहिप की तीन दिवसीय बैठक चल रही है।जो मंगलवार सताईस फरवरी को भी जारी रहेगी।

Related Articles

Comments

Back to Top