गोरखपुर-छपरा रेल खण्ड पर विण्डो ट्रेलिंग निरीक्षण करती हुईं पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबन्धक सुश्री सौम्या माथुर।

अन्य खबरे , 189

गोरखपुर, 09 फरवरी, 2024 : ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय, गोरखपुर द्वारा 09 फरवरी, 2024 को रेलवे अधिकारी क्लब, गोरखपुर में रेल अधिकारी एवं स्पाउस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे सुश्री सौम्या माथुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ० लक्ष्मी गुंजियाल, चिकित्सा निदेशक डॉ० अमर मंडल, अपर मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ० यू.एस. नाग, अपर मुख्य स्वास्थ्य निदेशक डॉ० तनु वर्मा, अपर मुख्य स्वास्थ्य निदेशक डॉ० फहीम अहमद, अपर मुख्य स्वास्थ्य निदेशक डॉ० अंकिता शर्मा, वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ० पवन पाल, मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ० अनुपमा गुप्ता एवं पैरामेडिकल कर्मियों ने स्वास्थ्य शिविर का सफल प्रबन्धन किया। स्वास्थ्य शिविर में प्रमुख विभागाध्यक्षों सहित 164 वरिष्ठ रेल अधिकारियों एवं स्पाउस का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें स्वस्थ रहने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव भी दिये। शिविर में पेप स्मीयर, पैथोलॉजी, ई.सी.जी., बी.एम.डी. आदि की जाँच की गई।   

इस अवसर पर अपर मुख्य स्वास्थ्य निदेशक डॉ० तनु वर्मा ने सर्वाइकल कैंसर से बचाव, पेप स्मीयर, एच.पी.वी. एवं 09 से 15 वर्ष तक की बालिकाओं के वैक्सीनेशन पर विस्तार से जानकारी दी तथा उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिये ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय, गोरखपुर में वैक्सीन उपलब्ध है।

वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ० पवन पाल ने अवेयरनेस एंड प्रीवेंसन ऑफ डायबिटीज विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा डायबिटीज के रोकथाम हेतु उचित परामर्श दिया। 

 

रेलवे अधिकारी क्लब, गोरखपुर में पूर्वोत्तर रेलवे की महाप्रबन्धक सुश्री सौम्या माथुर दीप प्रज्ज्वलित कर स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ करती हुईं। 

 

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-03

गोरखपुर, 09 फरवरी, 2024 : उत्तराखण्ड प्रदेश के हल्द्वानी में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन एवं शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत किया गया। 

शार्ट टर्मिनेशन-

- लखनऊ जं0 से 08 फरवरी,2024 को चलने वाली 15043 लखनऊ जं0-काठगोदाम एक्सप्रेस काठगोदाम के स्थान पर लालकुंआ में शार्ट टर्मिनेट की गई । यह गाड़ी लालकुंआ-काठगोदाम के मध्य निरस्त रही। 

- देहरादून से 08 फरवरी,2024 को चलने वाली 14120 देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस काठगोदाम के स्थान पर लालकुंआ में शार्ट टर्मिनेट की गई । यह गाड़ी लालकुंआ-काठगोदाम के मध्य निरस्त रही। 

- हावड़ा से 07 फरवरी,2024 को चलने वाली 13019 काठगोदाम-काठगोदाम एक्सप्रेस काठगोदाम के स्थान पर लालकुंआ में शार्ट टर्मिनेट की गई । यह गाड़ी लालकुंआ-काठगोदाम के मध्य निरस्त रही। 

- नई दिल्ली से 09 फरवरी,2024 को चलने वाली 12040 नई दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस काठगोदाम के स्थान पर लालकुंआ में शार्ट टर्मिनेट की गई । यह गाड़ी लालकुंआ-काठगोदाम के मध्य निरस्त रही। 

शार्ट ओरिजिनेशन-

- काठगोदाम से 09 फरवरी,2024 को चलने वाली 15044 काठगोदाम-लखनऊ जं0 एक्सप्रेस काठगोदाम के स्थान पर लालकुंआ से चलाई गई । यह गाड़ी काठगोदाम से लालकुंआ के मध्य निरस्त रही। 

- काठगोदाम से 09 फरवरी,2024 को चलने वाली 14119 काठगोदाम-देहरादून एक्सप्रेस काठगोदाम के स्थान पर लालकुंआ से चलाई गई । यह गाड़ी काठगोदाम से लालकुंआ के मध्य निरस्त रही। 

- काठगोदाम से 09 फरवरी,2024 को चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस काठगोदाम के स्थान पर लालकुंआ से चलाई गई । यह गाड़ी काठगोदाम से लालकुंआ के मध्य निरस्त रही। 

- काठगोदाम से 09 फरवरी,2024 को चलने वाली 12039 काठगोदाम-नई दिल्ली एक्सप्रेस काठगोदाम के स्थान पर लालकुंआ से चलाई गई । यह गाड़ी काठगोदाम से लालकुंआ के मध्य निरस्त रही।

रेलवे प्रशासन द्वारा लिये गये एक अन्य निर्णय के अनुसार काठगोदाम से 09 फरवरी,2024 को चलने वाली 15014 काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस, दिल्ली से 09 फरवरी,2024 को चलने वाली 15035 दिल्ली-काठगोदाम एक्सप्रेस एवं देहरादून से 09 फरवरी,2024 को चलने वाली 12091 देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस का हल्द्वानी स्टेशन पर ठहराव स्थगित किया गया । 

 

  

गोरखपुर, 09 फरवरी, 2024 : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मण्डल के कर्पूरीग्राम स्टेशन पर 13019/13020 हावड़ा-काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव 11 फरवरी,2024 से अगली सूचना तक निम्नवत प्रदान किया जायेगा।

- 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस कर्पूरीग्राम स्टेशन पर 11 फरवरी,2024 से 09.01 बजे पहुंचकर 09.03 बजे छूटेगी। 

- 13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस कर्पूरीग्राम स्टेशन पर 11 फरवरी,2024 से 20.53 बजे पहुंचकर 20.55 बजे छूटेगी। 

  

गोरखपुर, 09 फरवरी, 2024 : रेलवे प्रशासन द्वारा पीलीभीत-शाही रेल खण्ड पर समपार संख्या-204/सी पर सीमित ऊॅचाई के सब-वे निर्माण हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण एवं शार्ट ओरिजिनेशन निम्नवत किया जायेगा । 

निरस्तीकरण-

- 05321/05322 बरेली सिटी-टनकपुर-बरेली सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी 13 फरवरी,2024 को निरस्त रहेगी । 

- 05386/05329 पीलीभीत-बरेली सिटी-पीलीभीत अनारक्षित विशेष गाड़ी 13 फरवरी,2024 को निरस्त रहेगी । 

- 05330 पीलीभीत-बरेली सिटी अनारक्षित विशेष गाड़ी 13 फरवरी,2024 को निरस्त रहेगी ।

शार्ट ओरिजिनेशन-

- 05327 बरेली सिटी-लालकुंआ अनारक्षित विशेष गाड़ी लालकुंआ के स्थान पर भोजीपुरा में यात्रा समाप्त करेगी । 

  

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर

प्रेस विज्ञप्ति संख्या-06

गोरखपुर, 09 फरवरी, 2024 : रेलवे प्रशासन द्वारा इज्जतनगर मण्डल के कासगंज-मरहरा के मध्य पुल संख्या-402 पर गर्डर लंचिंग के परिप्रेक्ष्य में ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, नियंत्रण निम्नवत रहेगा । 

निरस्तीकरण-

- 05347/05348 कासगंज-अछनेरा-कासगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी 12 एवं 18 फरवरी,2024 को निरस्त रहेगी।

नियंत्रण-

- गोरखपुर से 12 फरवरी,2024 को चलने वाली 19410 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस कासगंज में 10 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी । 

  

 

गोरखपुर, 09 फरवरी, 2024 : रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा रेल सम्पत्ति की सुरक्षा एवं अवैध सामानों की धर-पकड़, आरक्षित टिकटों के अवैध कारोबार की रोकथाम सहित यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने का निरन्तर प्रयास किया जाता है। 

इसी क्रम में, 08 फरवरी,2024 को रेलवे सुरक्षा बल,लखनऊ सिटी द्वारा सचिवालय कालोनी, महानगर लखनऊ से एक व्यक्ति को व्यक्तिगत आई.डी. पर बने 26 अदद् रेलवे ई-टिकटों के साथ अवैध कारोबार में सम्मिलित पाकर गिरफ्तार किया गया । 

08 फरवरी,2024 को रेलवे सुरक्षा बल,सीवान द्वारा सीवान स्टेशन यार्ड से रेल सम्पत्ति की चोरी करने वाले एक व्यक्ति एवं एक बच्चे को भारी मात्रा में चोरी के रेल सम्पत्ति के साथ गिरफ्तार किया गया।  

08 फरवरी,2024 को रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट पार्टी को गाड़ी संख्या-12791 के सामान्य कोच में 08 वर्ष का एक बच्चा लावारिस हालत में मिला, जिसे रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बनारस द्वारा उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया । 

08 फरवरी,2023 को मण्डल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष,वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट स्टाफ द्वारा गाड़ी संख्या-15004 से यात्री का छूटा एक बैग प्राप्त कर प्रयागराज रामबाग पोस्ट पर जमा किया गया,जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया । मण्डल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष,वाराणसी की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट स्टाफ द्वारा गाड़ी संख्या-11061 से यात्री का छूटा एक मोबाइल प्राप्त कर वाराणसी सिटी पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे महिला यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया। रेल मदद् की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल,गोण्डा द्वारा गाड़ी संख्या-19037 से यात्री का छूटा एक बैग प्राप्त कर गोण्डा पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया । 07 फरवरी,2024 को रेल मदद की सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल,काशीपुर द्वारा गाड़ी संख्या-15055 से यात्री का छूटा एक थैला प्राप्त कर काशीपुर पोस्ट पर जमा किया गया, जिसे यात्री के उपस्थित होने पर सुपुर्द किया गया । 

 

प्रधानमंत्री 11 फरवरी को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे

 

प्रधानमंत्री लगभग 7500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

 

प्रधानमंत्री विशेष पिछड़ी जनजातियों की लगभग दो लाख महिला लाभार्थियों को आहार अनुदान की मासिक किस्त वितरित करेंगे

 

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को 1.75 लाख अधिकार अभिलेख वितरित करेंगे

 

प्रधानमंत्री उच्च आदिवासी सघनता वाले जिलों के लिए समर्पित टंट्या मामा भील विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे

 

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत 550 से अधिक गांवों के लिए धनराशि हस्तांतरित करेंगे

 

प्रधानमंत्री रतलाम और मेघनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे

 

प्रधानमंत्री सड़क, रेल, बिजली और जल क्षेत्र से संबंधित अनेक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 11 फरवरी, 2024 को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। दोपहर लगभग 12:40 बजे वे मध्य प्रदेश के झाबुआ में लगभग 7500 करोड़ रुपये की अनेक विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

अंत्योदय की परिकल्पना प्रधानमंत्री द्वारा की गई पहलों के लिए मार्गदर्शक रही है। यह सुनिश्चित करने पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है कि विकास के लाभ आदिवासी समुदाय तक पहुंचें, जिनमें से अधिकांश वर्ग स्वतंत्रता के कई दशकों बाद भी इन लाभों को प्राप्त करने से वंचित रहे थे। इसके अनुरूप, प्रधानमंत्री कई पहलों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिससे क्षेत्र के जनजातीय समुदाय को लाभ होगा।

प्रधानमंत्री लगभग दो लाख महिला लाभार्थियों को आहार अनुदान योजना के अंतर्गत आहार अनुदान की मासिक किस्त का वितरण करेंगे। इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश की विभिन्न विशेष पिछड़ी जनजातियों की महिलाओं को पौष्टिक आहार के लिए 1500 रुपये प्रति माह प्रदान किए जाते हैं।

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को 1.75 लाख अधिकार अभिलेख वितरित करेंगे। इससे लोगों को उनकी जमीन के अधिकार के लिए दस्तावेजी साक्ष्य उपलब्ध हो जाएंगे।

प्रधानमंत्री टंट्या मामा भील विश्वविद्यालय की आधारशिला रखेंगे। यह एक समर्पित विश्वविद्यालय है, जो क्षेत्र में उच्च जनजातीय बहुलता वाले जिलों के युवाओं को सुविधाएं प्रदान करेगा। 170 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाला यह विश्वविद्यालय छात्रों के समग्र विकास के लिए विश्वस्तरीय अवसंरचना प्रदान करेगा।

प्रधानमंत्री ‘प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना’ के अंतर्गत 559 गांवों के लिये 55.9 करोड़ रुपये जारी करेंगे। इस राशि का उपयोग आंगनवाड़ी भवन, राशन की दुकानों, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूलों में अतिरिक्त कमरे, आंतरिक सड़कों सहित विभिन्न प्रकार की निर्माण गतिविधियों के लिए किया जाएगा।

प्रधानमंत्री झाबुआ में ‘सीएम राइज स्कूल’ का शिलान्यास करेंगे। स्कूल छात्रों को स्मार्ट क्लास, ई- लाइब्रेरी आदि जैसी आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रौद्योगिकी को एकीकृत करेगा।

प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जो मध्य प्रदेश में जलापूर्ति और पीने के पानी की व्यवस्था को मजबूत करेगी। जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, उनमें ‘तलवाड़ा परियोजना’ शामिल है। यह धार और रतलाम के एक हजार से अधिक गांवों के लिए पेयजल आपूर्ति योजना है। इसके अलावा अटल कायाकल्प और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) 2.0 के तहत 14 शहरी जलापूर्ति योजनाएं, मध्य प्रदेश के कई जिलों में 50 हजार से अधिक शहरी परिवारों को लाभान्वित कर रही हैं। प्रधानमंत्री झाबुआ की 50 ग्राम पंचायतों के लिए ‘नल जल योजना’ भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिससे लगभग 11 हजार घरों को नल से जल उपलब्ध कराया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री कई रेल परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और उनकी आधारशिला रखेंगे। इनमें रतलाम रेलवे स्टेशन और मेघनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखना भी शामिल है। इन स्टेशनों का पुनर्विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किया जाएगा। राष्ट्र को समर्पित रेल परियोजनाओं में इंदौर-देवास-उज्जैन सी केबिन रेलवे लाइन के दोहरीकरण की परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त इटारसी-यार्ड रीमॉडलिंग के साथ उत्तर-दक्षिण ग्रेड सेपरेटर तथा बरखेरा-बुदनी-इटारसी को जोड़ने वाली तीसरी लाइन को भी इसमें रखा गया है। ये परियोजनाएं रेल अवसंरचना को मजबूत करने तथा यात्री और माल गाड़ियों, दोनों के लिए यात्रा के समय को कम करने में मदद करेंगी।

प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश में 3275 करोड़ से अधिक की कई सड़क विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसमें एनएच-47 के किमी 0.00 से किमी 30.00 (हरदा-तेमगांव) तक हरदा-बैतूल (पैकेज-।) को चार लेन का बनाना; एनएच-752डी का उज्जैन देवास खंड; एनएच-47 के इंदौर-गुजरात एमपी सीमा खंड को चार लेन (16 किमी) और एनएच-47 के चिचोली-बैतूल (पैकेज-।।।) हरदा-बैतूल को चार लेन और एनएच-552जी का उज्जैन झालावाड़ खंड शामिल है। इन परियोजनाओं से सड़क संपर्क में सुधार होगा और क्षेत्र में आर्थिक विकास में भी मदद मिलेगी।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री अपशिष्ट डंपसाइट उपचार, विद्युत सबस्टेशन जैसी अन्य विकास पहलों का भी लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top