STF ने एक लाख के इनामिया बदमाश विनोद उपाध्याय को किया ढेर, टॉप-61 माफिया लिस्ट में था शामिल

जनपत की खबर , 209

लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने एक लाख के इनामी बदमाश विनोद उपाध्याय को मुठभेड़ में मार गिराया. विनोद उपाध्याय प्रदेश के बड़े माफियाओं में शामिल था. उसका नाम यूपी के टॉप-61 माफियाओं की लिस्ट में भी शमिल था. ढेर हुआ बदमाश अयोध्या जिले के मयाबाजार का रहने वाला था और उसके ऊपर करीब तीन दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे.

मिल रही जानकारी के मुताबिक देहात कोतवाली क्षेत्र में यह मुठभेड़, हुई जिसमें STF की गोली लगने से विनोद उपाध्याय घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाय गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि विनोद उपाध्याय का निशाना काफी सटीक था. उसकी मौत को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही है.

Related Articles

Comments

Back to Top