अडानी-हिंडनबर्ग केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला

जनपत की खबर , 231

लखनऊ।
अडानी-हिंडनबर्ग केस में सुप्रीम कोर्ट का फैसला---

सेबी ही जांच करेगी, SIT को जांच ट्रांसफर नहीं होगी- SC

सुप्रीम कोर्ट ने सेबी की जांच को उचित बताया

सेबी ने 22 आरोपों की जांच की, 2 बाकी- सुप्रीम कोर्ट

2 महीने में पूरी जांचकर रिपोर्ट सौंपे- सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में 3 जजों की बेंच ने सुनाया फैसला

सेबी जांच के लिए एक सक्षम एजेंसी है- सुप्रीम कोर्ट

सेबी की जांच में दखल देना उचित नहीं- सुप्रीम कोर्ट.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के दौरान अडानी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली और ग्रुप के मार्केट कैप में 1.19 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला और ग्रुप का कुल मार्केट कैप 15 लाख करोड़ रुपए के पार चला गया.अडानी ग्रुप पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि सेबी की जांच सही दिशा में है. उस पर किसी तरह की उंगली उठाना या सवाल करना ठीक नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा एसआईटी की जांच की कोई जरुरत नहीं है. वहीं कोर्ट ने सेबी को 24 में से 2 मामलों की जांच पूरी करने के लिए 3 महीने का समय दे दिया है. कोर्ट का फैसला आने के बाद अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी ने एक्स पर अपना बयान जारी किया और कहा कि देश के विकास में उनका सहयोग जारी रहेगा. उन्हें देश की न्यायपालिका पर पूरा विश्वास था और रहेगा. 

वैसे सुप्रीम कोर्ट के फैसले के दौरान अडानी ग्रुप के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली और ग्रुप के मार्केट कैप में 1.19 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला और ग्रुप का कुल मार्केट कैप 15 लाख करोड़ रुपए के पार चला गया. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर अडानी ग्रुप के शेयरों में कितनी तेजी देखने को मिली और ग्रुप की किस कंपनी के मार्केट कैप में कितना इजाफा देखने को मिला.गौतम अडानी ने एक्स पर लिखते हुए अपने बयान में कहा कि ‘माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से पता चलता है कि सत्य की जीत हुई है. सत्यमेव जयते. मैं उन लोगों का आभारी हूं जो हमारे साथ खड़े रहे। देश के विकास में उनका सहयोग जारी रहेगा. जय हिन्द…’. इससे पहले पिछले साल 24 जनवरी के दिन हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट सामने आई थी. जिसमें उसने अडानी ग्रुप पर दुनिया के सबसे बड़े अकाउंटिंग फ्रॉड लगाने के साथ शेयरों में हेरफेर के अलावा और भी कई गंभीर आरोप लगाए थे. जिसके बाद अडानी ग्रुप के मार्केट कैप से 100 बिलियन डॉलर से ज्यादा की गिरावट आ गई थी.

Related Articles

Comments

Back to Top