*यूपी के मुख्यसचिव D. S मिश्रा दिल्ली पहुँचे.........*
जनपत की खबर Dec 27, 2023 at 04:27 PM , 225लखनऊ।
देश की ब्यूरोकेसी के सबसे सीनियर और उत्तरप्रदेश के मुख्य सचिव IAS दुर्गा शंकर मिश्रा पूरे आत्मविश्वास के साथ आल इंडिया चीफ़ सेकेट्री कांफ्रेंस में हिस्सा लेने दिल्ली पहुँचे है CS के साथ उत्तर प्रदेश के 3 वरिष्ठ IAS अफ़सर भी मौजूद है मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा के साथ कांफ्रेंस में मौजूद IAS दीपक कुमार,IAS पार्थी सेन शर्मा, IAS पी. गुरुप्रसाद शामिल है देश भर से नई दिल्ली CS कांफ्रेंस में आये नौकरशाह बस दबी ज़बान में यही चर्चा कर रहे है कि जिस आत्मविश्वास से साथ यूपी का प्रतिनिधित्व IAS दुर्गा शंकर मिश्रा कर रहे है उससे साफ़ पता चलता है कि 31 दिसम्बर को इनका रिटायमेंट नही बल्कि सेवाविस्तार होने जा रहा है मुख्यसचिव की 3 दिवसीय कांफ्रेंस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 दिसम्बर को संबोधित करेगें,जहां एक बार फिर चीफ सेकेट्री दुर्गा शंकर मिश्रा की PM से मुलाकात होगी !!
यूपी के राजनीतिक और ब्यूरोकेसी गलियारों में भी दुर्गा शकंर मिश्रा को 6 महीने का सेवा विस्तार मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है !! तस्वीर 30 दिसम्बर को साफ़ हो जाएगी।































Comments