मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की संशोधित तिथियां निर्धारित

जनपत की खबर , 191

मतदाता सूची में दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण अब 12 जनवरी तक किया जाएगा

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 22 जनवरी को किया जाएगा 

लखनऊ। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी  नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी के संदर्भ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की संशोधित तिथियां निर्धारित की है। जिसके अनुसार दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण अब 12 जनवरी तक किया जाएगा और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 22 जनवरी को किया जाएगा।भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदाता सूची में पहले दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण की अंतिम तिथि 26 दिसंबर थी और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन की तिथि 05 जनवरी निर्धारित थी।जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है।

Related Articles

Comments

Back to Top