प्रदेश सरकार युवाओं के हितों और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री
जनपत की खबर Dec 26, 2023 at 09:50 PM , 178मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 पुलिस बल में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर भर्ती हेतु जारी प्रक्रिया में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए उच्चतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया
लखनऊ : 26 दिसम्बर, 2023
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने युवाओं के हित में उत्तर प्रदेश पुलिस बल में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर भर्ती हेतु जारी प्रक्रिया में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए उच्चतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के हितों और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है।
---------































Comments