बच्चों को ऑनलाइन कार्य करने को करें प्रेरित

अन्य खबरे , 396

Banwarilal Kushwah
शिकोहाबादः उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उरमुरा के प्रिंसिपल डॉ सहदेव सिंह चैहान  ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया है। कि वे अपने अपने पाल्यो को ऑन लाइन ग्रुप में दिए गए कार्य को करने को प्रेरित करे, साथ ही अन्य छात्र - छात्राओं के मोबाइल नंबर उपलब्ध करने मे सहयोग करे। अगर किसी के पास मोबाइल नहीं है, तो सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए अपने पास काम करने के लिए बुलाये। जो छात्र छात्राए दिए हुए कार्य को लगातार करेंगे , स्कूल खुलने पर उन्हें संम्मानित किया जायेगा। प्रत्येक क्लास में प्रथम, द्वतीय  तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने बाले छात्र छात्राओं को क्रमशः  151, 100 व 50 रुपए का नगद पुरूस्कार उनके द्वारा दिया जायेगा । छात्रों को चयन दिनांक के अनुसार  किये गए कार्य से होगा। सभी बिषय का कार्य चेक करने के बाद प्रथम , द्वितीय व् तृतीय का चयन होगा। किसी प्रकार की समस्या होने पर  8868812400  पर मिस कॉल देकर उसका निदान किया जा सकता है। 

Related Articles

Comments

Back to Top