दंपति में विवाद होने पर खाया विषाक्त पदार्थ
अन्य खबरे May 01, 2020 at 11:50 PM , 365Banwarilal Kushwah
शिकोहाबादः थाना क्षेत्र के गांव असुआ में दंपति ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे दोनों की हालत बिगड गई। परिजनों ने दंपति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर दोनों का उपचार किया जा रहा है।
अवनीश कुमार 25 पत्नी रामहरी निवासी असुआ का अपनी पत्नी राजकुमारी 24 से शुक्रवार सुबह किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों में विवाद होने से नाराज होकर दंपति ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। विषाक्त पदार्थ खाने से दोनों की हालत बिगड गई। जब परिजनों ने दंपति की हालत गंभीर देखी तो दोनों को उपचार के लिए सयुक्त जिला अस्पताल लेकर आए जहां पर दोनों का उपचार किया जा रहा है।






_page-0001.jpg)




















Comments