*‘‘मिषन शक्ति’’ के विशेश अभियान (फेज-04) अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन एव बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पखवाड़ा*

हेडलाइंस , 303

*लखनऊ । बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ (बी0बी0बी0पी0) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार की एक फ्लैगशिप योजना है। यह योजना मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा 22 जनवरी 2015 को प्रारम्भ की गयी, जिसका मुख्य उद्देश्य गिरते बाल लिंग अनुपात  में कमी को रोकना, कन्या भ्रूण हत्या को रोकना तथा बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना है। योजना के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनपद स्तर पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का संचालन किया जाना है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ  योजना अंतर्गत लखनऊ के   जिला प्रोबेषन अधिकारी, के आदेशानुसार आंगनवाड़ी सेंटर समुद्दीनपुर  टीकापुरवा इंदिरा नगर सी ब्लॉक में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का लाभ लेने हेतु अनुरोध किया गया। इसके अतिरिक्त महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाएं यथा-निराश्रित महिला पेंशन, उ0प्र0 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड/सामान्य), मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरषिप आदि योजनाओं का आम-जनमानस के मध्य प्रचार-प्रसार करते हुए योजनाओं की आच्छादता, पात्रता हेतु अर्हताएं, मापदण्ड, आवेदन प्रक्रिया आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी, जिसमें मुख्यतः मुख्यमंत्री जी की षीर्ष प्राथमिकताओं में से एक मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की छः श्रेणियांे, योजना की पात्रता हेतु अर्हताएं, आवेदन हेतु आवष्यक अभिलेख तथा आवेदन की प्रक्रिया के बारे में सम्पूर्ण जानकारी श्रीमती वर्तिका शुक्ला जी, श्रीमती वंदना  द्विवेदी जी के द्वारा दी गई साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ती  श्रीमती सोनी यादव , श्रीमती कुसुम मिश्रा सहायिका तारावती,सीता ,पुष्पा यादव जी उपस्थित रही

Related Articles

Comments

Back to Top