झण्डा दिवस का प्रतीक चिन्ह सेवारत सैनिक, शहीद सैनिक एवं पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याणार्थ लगाया गया ।

हेडलाइंस , 283

*लखनऊ । ले0 कर्नल कॉवर प्रदीप सिंह ने बताया है कि  
लखनऊ।
*"सशस्त्र सेना झण्डा दिवस"  07 दिसम्बर 2023* के अवसर पर डा० रोशन जैकब, मण्डलायुक्त तथा श्री सूर्य पाल गंगवार, जिलाधिकारी एवं श्रीमती सुषमा खर्कवाल, महापौर, लखनऊ को झण्डा दिवस का प्रतीक चिन्ह सेवारत सैनिक, शहीद सैनिक एवं पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों के कल्याणार्थ लगाया गया ।

ले०कर्नल कॅवर प्रदीप सिंह (अ०प्रा०), सैनिक कल्याण अधिकारी, लखनऊ नें बताया कि सभी अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों नें इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुये खुले मन से दान दिया। साथ ही यह भी आश्वस्त किया है कि इस वर्ष लखनऊ जनपद के सरकारी, गैरसरकारी, शैक्षिक एवं वित्तीय संस्थानों/अधिष्ठानों से ज्यादा से ज्यादा धनराशि एकत्रित करके जनपद लखनऊ द्वारा राज्य में अव्वल स्थान प्राप्त किया जायेगा।

इस पुनीत कार्य के लिये श्री सूर्य पाल गंगवार, जिलाधिकारी, लखनऊ नें गणमान्य व्यक्तियों एवं आम जनता से अनुरोध किया है कि स्वेच्छा से इस अवसर पर आर्थिक दान देनें का कष्ट करें, ताकि पूर्व सैनिकों एवं शहीद परिवारों हेतु कल्याणकारी योजनाओं के किर्यान्वयन में सकारात्मक योगदान में आपका जिला लखनऊ नम्बर-एक हो जाए। इस अवसर पर आपके द्वारा किया गया योगदान राष्ट्र को मजबूत बनाने में आपकी हिस्सेदारी सुनिश्चित् करता है।

Related Articles

Comments

Back to Top