लखनऊ की डाॅ सुमन सुरभि हरिद्वार में हुईं सम्मानित।

जनपत की खबर , 612

लखनऊ-  राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था शब्दाक्षर द्वारा देवभूमि हरिद्वार में आयोजित तीन दिवसीय साहित्यवोत्सव में देश के विभिन्न प्रांतों से आये साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। संस्था के द्वारा लखनऊ निवासी, शब्दाक्षर प्रदेश साहित्य मंत्री डॉ सुमन सुरभि को उनकी पुस्तक चेतना के पंख गीत संग्रह को भी पुरस्कृत किया गया इसके लिए उन्हें कवि हरिश्चंद्र गुप्ता काव्यश्री सम्मान 21 हजार रु अंगवस्त्र सम्मान पत्र श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष अजय मदहोश, प्रदेश अध्यक्ष श्यामल मजूमदार, संगठन मंत्री विनोद कुमार सिंह, संजय त्रिपाठी व उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बुद्धिनाथ मिश्र सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। डॉ सुमन सुरभि को राष्ट्रीय स्तर पर उनकी कृति को पुरस्कार मिलने पर राजधानी के साहित्यकारों ने भी हर्ष ब्यक्त किया।
             -----------------

Related Articles

Comments

Back to Top