*आगामी 21 नवम्बर को रोजगार मेले का आयोजन*
अन्य खबरे Nov 18, 2023 at 04:57 PM , 197लखनऊ 18 नवम्बर । सहायक निदेशक (सेवा0) लखनऊ मंडल लखनऊ ने अवगत कराया कि युवाओं / युवतियों को रोजगार / स्वरोजगार से जोड़कर 'आत्म निर्भर भारत अभियान को सफल बनाना तथा हर हाथ को काम सरकार की प्राथमिकताओं में है। सरकार के संकल्प पत्र में युवाओं को रोजगार पर विशेष बल दिया गया है। उक्त के क्रम में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लखनऊ एवं आई०टी०आई० अलीगंज लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 21 नवम्बर 2023 को प्रातः 10:00 बजे से एक रोजगार मेले का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगंज, लखनऊ परिसर में किया जाना प्रस्तावित है। मेले में लगभग 15 कम्पनियों विभिन्न पदो के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
अतः उक्त मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों को सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर पंजीकृत होकर ऑनलाईन आवेदन करना अनिवार्य है तथा अपने बायोडाटा की प्रति के साथ अभ्यर्थी सीधे प्रतिभाग कर सकेगें । इस हेतु किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नही होगा। यह मेला पूर्णतया निःशुल्क है। अभ्यर्थियों को किसी भी स्तर पर कोई शुल्क नहीं देना है।






_page-0001.jpg)




















Comments