कुख्यात अपराधी की इलाज के दौरान मौत
अन्य खबरे Nov 18, 2023 at 03:45 PM , 199लखनऊ।
सुपारी लेकर हत्या एवं अपहरण करने वाला कुख्यात अपराधी एवं थाना चकेरी, कानपुर नगर में पंजीकृत मु0अ0सं0-425/2020 धारा-147/148/ 149/307/302/34/120बी भादवि व 7 सीएलए एक्ट में वांछित, रूपये 1,00,000/- का पुरस्कार घोषित एवं थाना नवाबाद, जनपद झाँसी में पंजीकृत मु0अ0सं0-261/2009 धारा 364ए/302/201 भादवि व 12/13 यूपीडीए एक्ट में वांछित, रूपये 25,000/- का पुरस्कार घोषित अभियुक्त राषिद कालिया उर्फ गौड़ा उर्फ बीरू एक साहसिक मुठभेड़ में घायल, इलाज के दौरान चिकित्सकों ने किया मृत घोषित।
-------------------------------------------
दिनाक 18-11-2023 को एस0टी0एफ0 उ0प्र0 को सुपारी लेकर हत्या एवं अपहरण करने वाले कुख्यात अपराधी एवं थाना चकेरी, कानपुर नगर में पंजीकृत मु0अ0सं0-425/2020 धारा-147/148/149/307/302/ 34/120बी भादवि व 7 सीएलए एक्ट में वांछित, रूपये 1,00,000/- का पुरस्कार घोषित एवं थाना नवाबाद, जनपद झाँसी में पंजीकृत मु0अ0सं0-261/2009 धारा 364ए/302/201 भादवि व 12/13 यूपीडीए एक्ट में वांछित, रूपये 25,000/- के पुरस्कार घोषित अभियुक्त राषिद कालिया उर्फ गौड़ा उर्फ बीरू एक साहसिक मुठभेड़ में घायल किया, जिसे इलाज के दौरान चिकित्सकों ने किया मृत घोषित।
मृतक अभियुक्त का विवरणः-
राशिद कालिया उर्फ गौड़ा उर्फ बीरू पुत्र सलीम निवासी अस्थाई पता चिष्तीनगर, थाना चकेरी, कानपुर नगर मूल पता जनपद महोबा ।
बरामदगीः-
1- 01 अदद पिस्टल,
2- 02 अदद मैगजीन,
3- 06 अदद जिन्दा कारतूस 7.65 एमएम पिस्तौल की दूसरी मैगजीन मे
4- 06 अदद खोखा कारतूस 7.65 एमएम मौके पर
5- 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर तमंचे के अन्दर
6- 01 अदद तमंचा 315 बोर
7- 01 एच0एक्स डीलक्स हीरो मोटर साइकिल।
घटना का दिनांक/समय/स्थानः-
दिनंाक 18-11-2023 समय लगभग 07.00 बजे, थाना मऊरानीपुर, झांसी क्षेत्रान्तर्गत सितौरा रोड, जनपद झाँसी।
स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश को विगत काफी दिनों से वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होने की सूचना प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में श्री संजीव कुमार दीक्षित, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ, लखनऊ के पर्यवेक्षण मे एसटीएफ मुख्यालय की टीम द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।
एस0टी0एफ0 मुख्यालय की टीम दिनांक 18-11-2023 को जनपद झाँसी क्षेत्र में आपराधिक अभिसूचना संकलन के सम्बन्ध में पुलिस उपाधीक्षक श्री संजीव कुमार दीक्षित के साथ निरीक्षक श्री धनष्याम यादव, उपनिरीक्षक श्री आषुतोष त्रिपाठी मय टीम के भ्रमणषील थे तो उसी दौरान अभिसूचना सूचना संकलन के दौरान ज्ञात हुआ कि कुख्यात अपराधी राषिद कालिया मऊरानीपुर, झाँसी में हत्या की सुपारी लेकर किसी की हत्या करने के इरादे से भारी मात्रा में असलहे लेकर मऊरानी थानाक्षेत्र में आने वाला है। इस सूचना पर एसटीएफ टीम द्वारा तत्काल प्रतिक्रिया करते हुए स्थानीय पुलिस को अवगत कराते हुए साथ लेकर मुखबिर के बताये गये स्थान पर पहुँच कर गाढ़ा बन्दी की गई। उसी दौरान सितौरा रोड पर एक एच0एफ0 डीलक्स हीरो मोटर साइकिल आती दिखाई दी, जिसे एसटीएफ टीम द्वारा रूकने के लिए कहा गया परन्तु मोटर साइकिल सवार बदमाष ने तेजी से मोटर साइकिल दुसरे मार्ग में मोड़ कर भागने का प्रयास करने लगा, जिसपर एसटीएफ टीम द्वारा अपराधी को तेज आवाज में रूकने हेतु कहा गया। इस बीच मोटर साईकिल सवार ने हथियार निकाल कर एसटीएफ पार्टी पर फायर करने लगा, जिसपर एक गोली श्री संजीव कुमार दीक्षित, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ को व एक गोली निरीक्षक श्री घनष्याम यादव को लगी परन्तु एसटीएफ टीम द्वारा बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने के कारण कोई जन हानि नही हुई। एसटीएफ द्वारा भी प्रतिक्रिया करते हुए नियंत्रित फायरिंग की गयी तो मोटर साईकिल से उतर कर बदमाष एसटीएफ पार्टी को निशाना बनाते हुए जान से मारने की नियत से फायरिंग करता रहा, जिस पर एसटीएफ की टीम द्वारा साहस, संयम एवं व्यवसायिक दक्षता का परिचय देते हुए आत्मरक्षार्थ संतुलित एवं नियंत्रित फायरिंग की गई, जिससे वह बदमाश गोली लगने के कारण घायल हो गया। घायल बदमाश को तत्काल जीवन रक्षा हेतु सीएचसी मऊरानीपुर ले जाया गया, जहाँ से उसे मेडिकल कालेज, झाँसी रेफर कर दिया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा परीक्षणोपरान्त उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बदमाश की पहचान राशिद कालिया उर्फ गौड़ा उर्फ बीरू उपरोक्त के रूप में हुई, जिसके पास से उपरोक्त बरामदगी भी हुई।
मृतक अभियुक्त राशिद कालिया उर्फ गौड़ा उर्फ बीरू की आपराधिक गतिविधियाँः-
1- इस अभियुक्त ने वर्ष 2020 में अपने साथियों के साथ मिल कर ब0स0प0 नेता पिन्टू संेगर की हत्या की थी, जिसके सम्बन्ध में थाना चकेरी, कानपुर नगर में मु0अ0सं0 425/2020 धारा-147/148/149/307/302/ 34/120बी भादवि व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत हुआ था, जिसमें यह वांछित चल रहा था। इसी अभियोग में पुलिस आयुक्त, कमिष्नरेट कानपुर नगर द्वारा रू0 1,00,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था।
ष्2- इस अभियुक्त ने दिनांक 19-12-2008 को मोहसिन खान पुत्र सलीम खान को उसकी गाड़ी स्कार्पियों के साथ अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी और हत्या करने के उपरान्त उसकी लाष को मूसानगर कानपुर देहात के पास फेंक दिया था और गाड़ी को कानपुर में बेंच दिया था। इस घटना के सम्बन्ध में मोहसिन के परिवार द्वारा थाना नवाबाद, जनपद झाँसी में मु0अ0सं0-261/2009 धारा 364ए/302/201 भादवि व 12/13 यूपीडीए एक्ट पंजीकृत हुआ था। इस अभियोग में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी द्वारा रू0 25,000/- का पुरस्कार घोषित किया गया था।
राशिद कालिया उर्फ गौड़ा उर्फ बीरू पुत्र सलीम निवासी उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-
क्र0
सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 413/2003 41/411/414 भादवि चकेरी कानपुर नगर
2 414/2003 25 आम्र्स एक्ट चकेरी कानपुर नगर
3 14/2006 379/41/411/414/419/420/467/ 468/471 भादवि रेल बाजार कानपुर नगर
4 18/2006 392/411 भादवि रेल बाजार कानपुर नगर
5 100/2007 323/457/380 भादवि अनवरगंज कानपुर नगर
6 261/2009 364ए/302/201 भादवि नवाबाद झाँसी
7 319/2011 41/411/419/420 भादवि चिनहट लखनऊ
8 700/2011 379/394/411/414 भादवि व 25 आम्र्स एक्ट चकेरी कानपुर नगर
9 741/2011 394 भादवि चकेरी कानपुर नगर
10 765/2015 401 भादवि चकेरी कानपुर नगर
11
425/2020 147/148/149/307/302/34/120बी भादवि व 7 सीएलए एक्ट चकेरी कानपुर नगर
12 55/2021 419/420 भादवि चकेरी कानपुर नगर
13 599/2021 174ए भादवि चकेरी कानपुर नगर
14 874/2022 420/120बी/506 भादवि चकेरी कानपुर नगर
उक्त पुलिस मुठभेड़ के सम्बन्ध में थाना मऊरानीपुर, जनपद झाँसी पर मु0अ0सं0 684/2023 धारा 307 भादवि व 3/25 आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।



























Comments