ट्रैक्टर एजेंसी प्रकरण! भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति ने दिया ज्ञापन
अन्य खबरे Feb 04, 2021 at 10:52 PM , 468लखीमपुर-खीरी। अजमानी ट्रैक्टर एजेंसी के संचालन के शोषण से छुब्ध युवक द्वारा आत्महत्या करने के प्रयास के मामले में भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति के प्रांतीय संयोजक व यूपी बार कॉउंसिल के सदस्य पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल ने समिति के पदाधिकारियों के साथ जिला प्रशासन खीरी को मांग पत्र देकर आरोपी ट्रैक्टर एजेंसी के स्वामी के विरुद्ध चोरी के ट्रैक्टर खरीदे जाने, फर्जी अभिलेख तैयार किए जाने, धोखाधड़ी किए जाने व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने इत्यादि का मुकदमा दर्ज करके तत्काल गिरफ्तार कर जनपद के किसानों को शोषण से मुक्त कराने की मांग की। इस अवसर पर राकेश बिहारी तिवारी द्वारा अजमानी मिल्स के संचालक विक्की आजमानी द्वारा पैसा लेने के बावजूद चार वर्ष से ट्रैक्टर के पेपर उपलब्ध न कराने की शिकायत की गई। संघर्ष समिति के महासचिव धर्मेंद्र सिह सूर्यवंशी ने कहा कि उक्त ट्रैक्टर एजेंसी के मालिक द्वारा कास्तकारों के रजिस्ट्रेशन आदि का पैसा लेने के बावजूद उन्हें पेपर नहीं उपलब्ध कराए जाते हैं, चोरी के ट्रैक्टर फर्जी कागजात बनाकर अबोध किसानों को बेंचे जाते हैं, जिनका खामियाजा निर्दोष किसानों को भुगतना पड़ता है तथा वसीम द्वारा पेट्रोल डालकर स्वयं की आत्महत्या करने का प्रयास करना इसका ज्वलंत उदाहरण है। इस अवसर पर नरेंद्र वर्मा एडवोकेट अफसर अली, एडवोकेट गोपाल जी कश्यप, एडवोकेट किसान नेता अशोक वर्मा, मोहम्मद इसहाक, कुलदीप कटियार और साबिर अली वहीदुल, मोहम्मद अंजुम अंसारी, राकेश बिहारी, मीरा एडवोकेट आदि लोग उपस्थित रहे।



























Comments