सपाइयों ने सदर चैराहे पर बजट के खिलाफ किया प्रदर्शन

अन्य खबरे , 429

लखीमपुर/गोलागोकर्णनाथ-खीरी। नगर के सदर चैराहे पर पूर्व विधायक विनय तिवारी के आवाहन पर सपा नेता पंकज लाला व रजत गुप्ता की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के बजट को जनविरोधी बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को सम्बोधित भेजे ज्ञापन में कहा कि कोरोना महामारी में उपजी भुखमरी, बेकारी, गरीबी के चलते सामाजिक अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई है। ऐसे में मध्यम वर्गीय व्यापारियों, किसानों, आम आदमी, नौकरीपेशा, महिलाओं, युवाओं के लिए उक्त बजट जनविरोधी है। सपा नेता प्रभात गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार ने इस बजट में व्यापरियों, महिलाओं के लिये घरेलू गैस, पेट्रोल, आम आदमी नौकरी पेशा, युवाओं के लिए मायूसी का दस्तावेज लेकर आया है। इस दौरान पंकज लाला, रजत गुप्ता, प्रभात गुप्ता, बॉबी वर्मा, एहतिशाम खान, प्रभात श्रीवास्तव, शिवम गुप्ता, दीपक पटेल, अमित वर्मा, अरविंद गुप्ता, वीरू, अनुराग आदि सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top