कार्यकर्ताओं दम पर पंचायत चुनाव भी जीतेंगे-त्रियम्बक तिवारी
अन्य खबरे Feb 04, 2021 at 10:51 PM , 492लखीमपुर/पलियाकलाँ-खीरी। भारतीय जनता पार्टी संपूर्णानगर मंडल व मां शारदा मंडल की बैठकों का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय महामंत्री त्रियम्बक तिवारी उपस्थित रहे। पलिया के ब्लॉक सभागार में संपूर्णानगर मंडल के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को पंचायत चुनाव में पूरे दमखम के साथ लगने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर संयोजको का गठन व चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को मजबूती से तैयार करने की बात कही। मां शारदा मंडल की बैठक का आयोजन मंडल अध्यक्ष शशि शंकर शुक्ला के आवास पर किया गया। जहां उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं के दम पर ही केंद्र व प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। पंचायत चुनाव में भी हम अपने कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा गांव गरीब किसान के लिए केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार जो योजनाएं बना रही है, वह सही नीतियों के कारण घर-घर तक पहुंच रही है और उसका असर पूरे देश व प्रदेश में देखने को मिल रहा है। कुछ राजनीतिक लोग किसानों के नाम पर जो प्रदर्शन कर रहे थे उनका पर्दाफाश पूरे देश के सामने हो चुका है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी विजय शुक्ला रिंकू, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष उदयवीर सिंह, विधायक प्रतिनिधि श्यामानंद, भाजपा जिला मंत्री सौरव अग्रवाल, मंडल महामंत्री सुनील शुक्ला, मनोज गुप्ता, शिवराज राणा, त्रिभुवन तिवारी, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, अभिषेक गुप्ता, सतीश सिंह, किशन सिंह, रमन शर्मा, विनय गुप्ता, रामकेवल निषाद, त्रिभुवननाथ पांडे, रमाकांत पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष बिल्लू चैधरी, उत्तम राजपूत, राजू सिंह, रमन पांडे, नितेश, राज, हरजिओ सिंह, सोनू पांडे सहित दोनों मंडलों के मंडल पदाधिकारी सेक्टर संयोजक व सेक्टर प्रभारी वार्ड संयोजक उपस्थित रहे बैठक का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री विकास गुप्ता ने की जहां सभी पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।



























Comments