नेपाल के राना थारु समुदाय ने मनाया पहला सूचीकरण दिवस
अन्य खबरे Feb 04, 2021 at 10:50 PM , 498लखीमपुर/गौरीफंटा-खीरी। नेपाल सुदूर पश्चिम कैलाली व कंनचनपुर जिले मे सदीयों से रहते आ रहे आदिवासी राना थारुओं को सरकार द्वारा गत वर्ष मिली अलग जाति पहचान सूचीकृत किए जाने पर प्रथम सूचीकरण दिवस मनाया। वर्षों से आदिवासी जनजाति के लोग नेपाल सरकार से अपने को जनजाति सूची मे शामिल करने की मांग करते आ रहें थे। गत वर्ष नेपाल सरकार ने अलग ही जाति के रुप मे सूचीकृत कर नई पहचान दी थी। सूचीकरण के बाद मिले नये अधिकार की खुशी में राना समुदाय ने मंगलवार को प्रथम सूचीकरण दिवस मनाने की बात राना थारु समाज के केन्द्रीय उपाध्यक्ष कमल सिंह राना ने बताई है। कैलाली व कंनचनपुर जिला में लगभग तीन लाख से अधिक की जनसंख्या में राना थारु निवास करते हैं। नेपाल के चुनाव में इनकी भागीदारी भी अहम मानी जाती है।



























Comments