प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत नगर क्षेत्र जोन 1 में शिक्षकों को टैबलेट का हुआ वितरण

हेडलाइंस , 662

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा के विद्यालयों को इन दिनों तेजी से निपुण भारत मिशन के तहत अपडेट किया जा रहा है, ताकि शिक्षा में गणुवत्ता के लक्ष्य को समय से प्राप्त किया जा सके. इसी के तहत सोमवार को शिक्षकों को टैबलेट वितरित किया गया। कार्यक्रम वार्ड संसाधन केंद्र हजरत गंज नगर क्षेत्र जोन 1 में खण्ड शिक्षाधिकारी नन्द कुमार की देखरख मे हुआ। यहां विद्यावती वार्ड तृतीय के पूर्व पार्षद कमलेश सिंह ने शिक्षकों को अपने हाथों से टैबलेट देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.बताते चले मौजूदा समय में आपकी पत्नी भाजपा से पार्षद हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में डिजिटल पठन-पाठन व कार्य प्रणाली को बढ़ावा देने की दिशा में इसे योगी आदित्यनाथ सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है. उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 12 तरह के रजिस्टर को डिजिटल कर दिया गया है. ऐसे में शिक्षकों को स्कूलों में टैबलेट देने से ऑनलाइन सूचनाएं प्राप्त करना आसान होगा. इसके जरिए रियल टाइम डाटा उपलब्ध हो सकेगा और विभिन्न कार्यों को लेकर सुविधा होगी. टैबलेट मिलने के बाद उपस्थिति, मिड डे मील व सहित अन्य जानकारी इसी के माध्यम से शिक्षक ऑनलाइन उपलब्ध कराएंगे.अभी तक शिक्षक अपने निजी मोबाईल फोन से सभी सूचनाएं दे रहे थे..शिक्षकों को स्कूलों में टैबलेट मिलने के बाद अभी सिम और हर महीने खर्च होने वाले इन्टरनेट डेटा का इन्तजार है। अब देखना ये है कि सरकार शैक्षणिक कार्यों के लिए इन्टरनेट डेटा का प्रबंध कबतक करती है। इस अवसर पर चयनित स्कूलों के शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top