अदभुत प्याज: नौ किलो का प्याज 

परिवेश , 824

अमरेन्द्र सहाय अमर 
प्याज एक महत्वपूर्ण सब्जी है. लगभग प्रत्येक घर में सब्जी पकाने में प्याज डाला जाता है.आम तौर पर प्याज सलाद के रूप में कच्चा भी खाया जाता है.प्याज में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं. इसमें कुछ विटामिन और प्रोटीन पाए जाते हैं, लेकिन कम मात्रा में. प्याज का विविध प्रयोग होता है. प्याज का सूप और अचार भी बनता है. बाज़ारमें प्याज की कई किस्मे मिलती है.
वैसे तो एक सामान्य प्याज का वजन एक सौ ग्राम से एक सौ  पचास ग्राम या इससे थोड़ा अधिक तक का होता है, लेकिन अगर कोई कहे कि प्याज नौ किलो ग्राम तक का होता है तो आप इस पर विश्वास नहीं करेंगे. आप ही क्या  कोई विश्वास नहीं करेगा कि एक प्याज और वजन 09 किलोग्राम का लेकिन यह सच है .इंग्लैंड के एक किसान ने09किलो ग्राम वजन का प्याज उगाकरयह कारनामा कर दिया.  दरअसल ग्वेर्नेसे के निवासी गैरेथग्रिफिननामक किसान ने नेशनलइंग्लिश आनर सोसाइटी यानिएन ई एच एस जाइंट विजीटेबल कम्पटीशनके लिए यह प्याज उगाया था. इस शो के आयोजको ने इस प्याज को देखकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी, कि यह पाय एक नया विश्व रिकार्ड बना सकताहै. आयोजको का मानना था कि यह गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना स्थान बना सकता है.
इसके बाद यह प्याज काफी सुर्ख़ियों और सोशल मीडिया में छा  गया.शो में इस विशाकाय प्याज के अलावा दूसरी भारी भरकम सब्जियां जैसे गोभी ककडी, कद्दू, चुकंदरसेलाकर गाजर आदि सम्मिलित किया गया थे. इस तरह के शो निरंतर साल में दो बार आयोजित किये जाते है. पहलाशो अप्रैल माह और दूसरा माह सितम्बर में आयोजित किया.

Related Articles

Comments

Back to Top