अदभुतकुत्ता: दुनिया का सबसे बड़ा कुत्ता

परिवेश , 959

अमरेन्द्र सहाय अमर 
कुत्ता पालना कुछ लोगों का शौक होता है. कुत्ता पालने, कुत्ते को टहलाने में कभी कभी लोगों का अच्छा खासा समय लग जाता है. कुते के खान पान का भी कुत्ता पालने वाले लोग अच्छा खासा खर्च कर देते है. लोगों के कुत्ता पालने के शौक ने अब तो कुत्ते के लिए भोजन सामग्री भी मार्किट में आ गई  है. अब तो लोग जैसे घर के लिए राशन सामग्री और अन्य सामान खरीदते हैं, वैसे ही कुत्ते का भी भोजन खरीदते हैं.कहा जाता है और सच भी है पालतूकुत्ताअपने पालनहार का बहुतवफादार होता है. अपने मालिक के घर की रखवाली करता है . किसी अजनबी के आने पर घरवालों को भौंक कर सचेत कर देता है . कभी कभी तो वह अपने मालिक के लिए जान दे देता है . आज हम एक ऐसे विशाल कुत्ते की जानकारी आपको देने जा रहे हैं,जिसे दुनिया के सबसे बड़े कुत्ते होने का गौरव प्राप्त है. जी हाँ यह कुत्ता है फ्रेडी. ग्रेट डैन नस्लके फ्रेडी नामक कुत्ते को दुनिया का सबसे विशाल कुत्ता माना  जाता है. इसका नाम गिनीज बुक आफ रिकार्ड में दर्ज है .
फ्रेडी40.75 इंच लंबा है और इसका वज़न है लगभग 92 किलो ग्राम . ब्रिटेन की एक पूर्व माडल क्लेरी स्टोनने कभी एक बहुत छोटा सा पपी बाज़ार से खरीदा था. तब यह पपी उन्हें बहुत प्यारा लगा था. वह उसे घर ले आई. उसकी देखभाल करने लगी और उसके साथ अपनासमय बिताने लगी. तबक्लेरी स्टोन को यह नही पता था कि यह कुत्तादुनिया में अपना नाम कमाएगा और उसके साथ ही उनकी भी ख्याति बढ़ेगी. 
आपको जानकार आश्चर्य होगा कि फ्रेडी के साप्ताहिक भोजन पर 123 डालर यानि लगभग 10 लाख रूपये खर्च होते हैं.  इसे भुने चिकन, पीनट बटर और टोस्ट बहुत पसंद है. फ्रेडी को ज़मीन पर बैठना पसंद नहीं. वहअक्सर सोफे पर ही बैठना पसंद करता है. अपने सोफे पर बैठने की आदत से वह अब तक 23 सोफा फाड़ चुका है. फ्रेडी अपनी मालकिन क्लेरी स्टोन के साथ उनके उनके बिस्तर पर ही सोना पसंद करता है.

Related Articles

Comments

Back to Top