बच्चों को पढ़ाई के प्रेशर से अब मिलेगी राहत

जनपत की खबर , 258

लखनऊ।

बच्चों को पढ़ाई के प्रेशर से अब राहत मिलेगी. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग को नई नियमावली तैयार करने के निर्देश दिए हैं. इस नियमावली के तहत प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाई के लिए नई समय सीमा निर्धारित की गई है. अब सप्ताह में केवल 29 घंटे ही कक्षाएं लगाई जाएंगी. इसके अलावा नई शिक्षा नीति के तहत वर्ष में अलग-अलग तिथियों में कुल 10 दिन तक छात्रों को बिना बस्ते के आने की छूट मिलेगी.यह नई नियमावली छात्रों को अधिक समय खेलने, रिक्रिएशन करने, और अपनी रुचि के अनुसार किसी और काम में रुचि लेने का मौका देगी. इससे उनकी सामाजिक और आध्यात्मिक विकास में भी सुधार होगा.

Related Articles

Comments

Back to Top