मुख्यमंत्री ने प्रदेश में अतिवृष्टि, आकाशीय विद्युत तथा डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

जनपत की खबर , 273

दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को अनुमन्य राहत
 राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश

घायलों का समुचित उपचार कराया जाए: मुख्यमंत्री

लखनऊ: 11 सितम्बर, 2023
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश में अतिवृष्टि, आकाशीय विद्युत तथा डूबने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत व्यक्तियों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं में घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार प्रदेश में विगत 24 घण्टों में अतिवृष्टि से 13, आकाशीय विद्युत से 04 तथा डूबने से 02 जनहानि हुई हैं। इनमें अतिवृष्टि से जनपद हरदोई में 03, जनपद बाराबंकी तथा कन्नौज में 02-02 तथा जनपद अमेठी, कानपुर नगर, उन्नाव, सम्भल, रामपुर तथा मुजफ्फरनगर में 01-01 जनहानि हुई है। आकाशीय विद्युत से जनपद प्रतापगढ़ में 02 तथा जनपद बाराबंकी व जालौन में 01-01 जनहानि हुई है। डूबने से जनपद देवरिया व हरदोई में 01-01 जनहानि हुई है। 
--------

Related Articles

Comments

Back to Top