राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को बधाई दी

जनपत की खबर , 482

लखनऊः 04 सितम्बर, 2023
          प्रदेश की राज्यपाल एवं राज्य विश्वविद्यालयों की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने 05 सितंबर को देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूरे भारत में मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस की सभी शिक्षकों को बधाई दी।
        इस अवसर पर अपने संदेश में उन्होंने भारत में गुरु-शिष्य परंपरा को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि शिक्षक ही विद्यार्थी को अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अध्यापक का मार्गदर्शन बहुत जरूरी है।

Related Articles

Comments

Back to Top