राज्यपाल ने रक्षाबन्धन पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी

जनपत की खबर , 228

रक्षा पर्व महिलाओं को समानता एवं सुरक्षा प्रदान करने के लिये संकल्पित होने का अवसर
                -श्रीमती आनंदीबेन पटेल
-------

लखनऊः 30 अगस्त, 2023

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। 
अपने बधाई संदेश में राज्यपाल जी ने कहा कि रक्षाबंधन प्यार के धागों का ऐसा पर्व है जो घर-घर ही नहीं बल्कि समाज व राष्ट्र में मानवीय रिश्तों में नवीन ऊर्जा का संचार करता है।
राज्यपाल जी ने कहा कि राखी के धागे बहन के पवित्र प्रेम तथा रक्षा की डोरी मात्र नहीं है बल्कि ये धार्मिक, सामाजिक और पारिवारिक एकबद्धता एवं एकसूत्रता का अमोघ साधन है। उन्होंने कहा कि रक्षा पर्व महिलाओं को समानता एवं सुरक्षा प्रदान करने के लिये संकल्पित होने का अवसर भी प्रदान करता है।

Related Articles

Comments

Back to Top