अफ़्रीका में कोविड-19 से मौत में वृद्धि, संक्रमण की कुल संख्या 3.1 मिलियन से अधिक

देश विदेश , 2907

पीपल्स डिस्पैच
अफ़्रीका---
अफ्रीका में COVID-19 संक्रमण की कुल संख्या 31 जनवरी को 3.1 मिलियन से अधिक हो गई है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी (जेएचयू) के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के आंकड़ों के अनुसार 31,19,119 संक्रमित मरीजों में से 74,756 मरीज की मौत हो गई है जबकि 25,47,006 ठीक हुए हैं।

पिछले दो हफ्तों में इस महाद्वीप में 31 दिसंबर को दर्ज किए गए 27,28,817 मामलों में से लगभग 10,000 नए मौत के मामले दर्ज किए गए हैं और संक्रमण की संख्या 3,90,302 तक पहुंच गई है।

लगभग 1.26 मिलियन मामलों के साथ दक्षिण अफ्रीका में इस महाद्वीप में COVID-19 संक्रमण के सबसे अधिक मामले हैं। कुल मौत का आंकड़ा 35,000 से अधिक हो गया है। केवल बुधवार को 806 मौत हुई हैं।

दक्षिण अफ्रीका के बाद सबसे अधिक मामले इस महाद्वीप के उत्तरी भाग के देशों में हैं। इस महाद्वीप में 4,53,789 मामलों के साथ मोरक्को दूसरे स्थान पर है इसके ट्यूनीशिया और मिस्र है जहां क्रमशः1,68,568 और 1,51,723 मामले दर्ज किए गए हैं।

इस महाद्वीप के सबसे अधिक आबादी वाले देश नाइजीरिया में मामले की संख्या 10 जनवरी को 1,00,000 अंक को पार कर गई और तब से यह 4,000 से अधिक हो गया है। इस देश में जांच को लेकर चिंताएं हैं। 27 दिसंबर से 9 जनवरी के बीच किए गए जांच में हर छह लोगों में से एक का जांच पॉजिटिव पाया गया।

दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रमाफोसा ने अफ्रीकी संघ (एयू) के अध्यक्ष के रूप में एक बयान में कहा है कि "हमने अब तक तीन बड़े आपूर्तिकर्ताः फाइजर, एस्ट्राजेनेका (भारतीय सीरम इंस्टिच्यूट के माध्यम से) और जॉनसॉन से 270 मिलियन टीके देने का करार किया है” अफ्रीकी संघ ने 10 सदस्यीय अफ्रीकन वैक्सीनेशन अक्विजिशन टास्क टीम (एवीएटीटी) का गठन किया है।

उम्मीद है कि इनमें से कम से कम 50 मिलियन टीके अप्रैल से जून की अवधि में उपलब्ध कराए जाएंगे। एसए न्यूज के रिपोर्ट के अनुसार "टीकों के वितरण पर सदस्य देश अपने आंतरिक संसाधनों का उपयोग कर भुगतान कर सकते हैं या Afreximbank द्वारा दी गई पांच साल तक की किस्त भुगतान सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।"

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि एक बार एयू के सदस्य देश द्वारा ऑर्डर करने के बाद Afreximbank "सदस्य देशों की ओर से निर्माताओं को 2 बिलियन डॉलर तक की अग्रिम खरीद की प्रतिबद्धता की गारंटी प्रदान करेगा।"

Related Articles

Comments

Back to Top