ट्रक से डीजल चोरी करने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का एक गैलन डीजल, दो खाली गैलन तथा चोरी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन बरामद-*
जनपत की खबर Aug 23, 2023 at 07:27 PM , 250ट्रक से डीजल चोरी करने वाले 06 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का एक गैलन डीजल, दो खाली गैलन तथा चोरी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन बरामद-*
आज दिनांक 22.08.2023 को थाना घोसी पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान पिढवल मोड़ से ट्रक से डीजल चोरी करने वाले अभियुक्तों चन्दन चौहान पुत्र सुभाष चौहान निवासी लखनी मुबारकपुर, अनिल चौहान पुत्र शिवबचन, कन्हैया चौहान पुत्र उमेश चौहान, अभिषेक पुत्र रामविलाश, धर्मेन्द्र राजभर पुत्र राजकुमार, अमित चौहान पुत्र मनोज चौहान निवासीगण भरथियाकादीपुर थाना घोसी को ट्रक ड्रायवर और खलासी के मदद से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक गैलन में 20 लीटर डीजल, दो खाली गैलन व डीजल ले जाने के लिए रखा गया एक पिकअप वाहन यूपी 54 टी 7863 को बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध पूर्व में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 406/23 धारा 379 भादवि0 में धारा 411 भादवि0 की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्तों का चालान न्यायालय किया गया।































Comments