बिजली उपभोक्ताओं की समस्या को ऊर्जा मंत्री से संज्ञान लेने की मांग
लखीमपुर खीरी May 26, 2020 at 06:37 PM , 268लखीमपुर-खीरी। कस्ता बिजली विभागीय अधिकारियों की लापरवाही एवं मितौली बिजली उप केंद्र के कर्मचारियों की मनमानी के चलते कस्ता फीडर की बिजली आपूर्ति मनमाने तरीके से रात्रि में बाधित कर दी जाती है गत 1 सप्ताह से यही माहौल चल रहा है ज्ञात हो कि पूर्व में कस्ता फीडर की बिजली आपूर्ति में अघोषित बिजली कटौती के कारण बिजली उपभोक्ताओं की बेहद मांग पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया था कि कस्ता फीडर की बिजली आपूर्ति 18 से 22 घंटे तक संचालित की जाए किंतु वर्तमान समय में पुणे फिर अघोषित बिजली कटौती कर्मचारियों की मनमानी के चलते की जा रही है बिजली उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है विद्युत उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम एवं जिलाधिकारी खीरी शैलेंद्र कुमार सिंह जी से मितौली विद्युत उपकेंद्र कस्ता फीडर की बिजली आपूर्ति के संबंध में संज्ञान लिए जाने की मांग की है कस्ता फीडर की बिजली आपूर्ति के संबंध में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री से बिजली उपभोक्ताओं की समस्या को पुनः संज्ञान लिए जाने की मांग की जाती है।






_page-0001.jpg)
























Comments