संशोधित समय-सारिणी: यूपी में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 15 दिन बढ़ा, अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी 2026 को जारी होगी

लखनऊ , 42

लखनऊ, 11 दिसम्बर 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को बेहतर ढंग से पूर्ण करने और मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं अद्यतन बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग से दो सप्ताह अतिरिक्त समय मांगा गया था। अतिरिक्त समय मिलने से जिला निर्वाचन अधिकारी मृतक, स्थानांतरित (शिफ्टेड) एवं अनुपस्थित मतदाताओं का पुनः सत्यापन कर सकेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की तिथियों में 15 दिन का विस्तार करते हुए संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार गणना अवधि अब 26 दिसम्बर 2025 तक निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन नामावली का आलेख्य प्रकाशन अब 31 दिसम्बर 2025 को होगा। दावे और आपत्तियां स्वीकार करने की अवधि 31 दिसम्बर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक रहेगी। 31 दिसम्बर 2025 से 21 फरवरी 2026 तक नोटिस चरण में गणना प्रपत्रों पर निर्णय तथा दावे-आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 28 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

Related Articles

Comments

Back to Top