उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण हेतु 4 आईएएस अधिकारी विशेष रोल प्रेक्षक नियुक्त

लखनऊ , 43

लखनऊ, 08 दिसम्बर 2025
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की निगरानी के लिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में तैनात संयुक्त सचिव स्तर के चार आईएएस अधिकारियों को विशेष रोल प्रेक्षक नियुक्त किया है। इनमें श्री निखिल गजराज, श्री जावड़ी वी. नागा सुब्रमण्यम, श्री कुणाल तथा श्री सिद्धार्थ जैन शामिल हैं।

आयोग ने श्री निखिल गजराज को सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद और अलीगढ़ मण्डल; श्री जावड़ी वी. नागा सुब्रमण्यम को लखनऊ, कानपुर, आगरा, बरेली, झांसी, चित्रकूट धाम और प्रयागराज मण्डल; श्री कुणाल को देवीपाटन, बस्ती, अयोध्या तथा वाराणसी मण्डल; तथा श्री सिद्धार्थ जैन को आजमगढ़, गोरखपुर और मिर्जापुर मण्डल का विशेष रोल प्रेक्षक नियुक्त किया है। ये अधिकारी अपने-अपने मण्डलों के अंतर्गत सभी जनपदों में एसआईआर कार्यों की निगरानी करेंगे।

  • निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान इन अधिकारियों का दायित्व होगा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 27 अक्टूबर 2025 और 30 नवम्बर 2025 को जारी निर्देशों के अनुरूप यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे और कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो। गणना चरण से लेकर मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन तक ये अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करेंगे।

Related Articles

Comments

Back to Top