क़ौमी एकता सप्ताह: गुरुनानक इंटर कॉलेज में पाँच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर के तृतीय दिवस पर विविध आसनों व ध्यान का अभ्यास सम्पन्न

लखीमपुर खीरी , 155

लखीमपुर खीरी, 24 नवम्बर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत लखीमपुर खीरी एवं भारतीय योग संस्थान लखीमपुर खीरी के संयुक्त तत्वावधान में क़ौमी एकता सप्ताह के अवसर पर पॉच दिवसीय योग शिविर दिनाँक 22-11-2025. से 26-11-2025 तक गुरूनानक  इंटर कॉलेज में प्रातः 6 बजे से  निशुल्क आयोजित किया जा रहा है। 
आज शिविर के तृतीय दिवस पर सूक्ष्म क्रियाओं सहित, सूर्य नमस्कार, कोणासन, ऊष्ट्रासन, हास्यासन, धनुरासन, हलआसन, शवासन, प्रायाणाम के निषेध, विधियाँ व लाभ संस्थान के शिक्षक गजराम सिंह, रामबहादुर मित्रा, अरविन्द वर्मा, प्रेम पाल वर्मा, गोपाल जी गुप्त, डा०  संकटा प्रसाद, कामिनी मिश्रा, सुनीता सिंह सहित ध्यान का अभ्यास शशिकांत श्रीवास्तव ने विधिवत संपन्न  कराया l 
योग वार्ताक्रम में संस्थान के  संरक्षक  सेवक  सिंह अजमानी नें योग जीवन में क्यों उपयोगी है   विषय पर अष्टांग योग के आठ चक्रो के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि प्राणायाम अष्टांग योग में मध्य में स्थान रखता हैl प्रथम यम, नियम, आसन और बाद की चार प्रत्याहार, धारणा, ध्यान व समाधि  है। जिला मंत्री श्री शिवराम वर्मा ने मंच संचालन किया। युवा कार्यक्रम मण्डल अध्यक्ष हर्षित पाल, रितेश वर्मा सहित 105 से अधिक प्रतिभागियो ने भाग लिया। शान्तिपाठ से सधन्यवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

Related Articles

Comments

Back to Top