मित्र राष्ट्र नेपाल एवं दुधवा नेशनल पार्क से जुड़ा पलिया शहर - जहाँ विकास सिर्फ जुमलों मे ही हुआ है-
लखीमपुर खीरी Jan 16, 2025 at 09:07 PM , 132पलिया कलां खीरी। डबल इंजन की सरकार उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिला लखीमपुर खीरी के अन्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त दुधवा नेशनल पार्क एवं मित्र राष्ट्र नेपाल से जुड़े 137/ विधानसभा का पलिया नगर जहाँ सम्पूर्ण विश्व के पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है। जिसे नेताओं ने दूषित राजनीति के चलते पिछले दशकों से नरक बना रखा है ।
एक ओर भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सतत प्रयास से भारत विश्व पटल पर अग्रसर की ओर बढ़ रहा है वही स्थानीय नेता अपनी धन लोलुपता के चलते नगर मे विकास की बाधा बन कर दूर देशों से आने वाले पर्यटकों को गलत मैसेज दे रहे है जिससे कही न कही भारत की छवि धूमिल हो सकती है ।
पिछले दशकों से चुनाव जीत रहे माननीय अगर पांच पांच सालों मे थोड़ा थोड़ा भी विकास कराते तो आज दुधवा घूमने आने वाले सैलानी पलिया नगर से कुछ अलग ही फोटो वीडिओ शूट कर ले जाते और अपने देशवाशियो को दिखाते और कहते वेस्ट इंडिया श्रेष्ठ इंडिया ।
सत्तर साल के स्थानीय निवासी बाबूराम का कहना है की मेरे जीवन मे न जाने अभी तक कितने विधायक सांसद चेयरमैन चुने जा चुके है मगर पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामकुमार वर्मा के अलावा सभी ने नगर के विकास को छोड़ अपने और अपने चहेतो के विकास पर जोर दिया है । डिग्री कालेज, तहसील के अलावा न तो रोडवेज बस स्टैंड, है न तो टैक्सी स्टैंड न ही प्रतीक्षालय है और न ही वाचनालय , युवाओं के लिए खेल का मैदान नही वुजुर्गों के लिए पार्क नही रिक्शा स्टैंड नही बेचारे जब रोड के किनारे खड़े होते है तो पुलिस गालिया देकर चाभी निकाल ले जाती है आखिर क्यो पलिया वालों के साथ पराये जैसा व्यवहार किया जा रहा।
नगर का एक मात्र अन्तर्राष्ट्रीय दुधवा रोड जो की पलिया वासियों की शान है वहां दूर दराज के देशों से आने वाले पर्यटकों का स्वागत नगर पालिका के द्वारा लगवाए गए ऊँचे ऊँचे कूड़े के ढेर से निकलने वाली दुर्गन्ध से होता है।
नगर के सुभास नगर निवासी देशराज का कहना है की पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय केवी गुप्ता के प्रथम कार्यकाल मे हिन्दुओं के लिए शमशान भूमि चिन्हित कर शीघ बनवाने की बात कही गयी मगर आज तीसरा कार्यकाल होने के बाद भी नगर का हिन्दु समाज वंचित है । जिसके चलते नगर के हिन्दु समाज के लोगों को भयंकर सर्दी हो या बरसात जैसी तमाम मुश्किलों का सामना कर सात किलोमीटर दूर शारदा तट पर लेकर जाना पड़ता है देशराज ने बताया की अगर शमशान नगर के पास बन जाये तो हिन्दु समाज को इतनी दूर नही भागना पड़ेगा।































Comments