*कानपुर में वायरल वीडियो से पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल*
अन्य खबरे May 12, 2026 at 11:33 PM , 21*कानपुर* में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोप लगाया जा रहा है कि एक महिला पुलिसकर्मी मृतक के परिजनों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो में कथित तौर पर महिला पुलिसकर्मी एक पीड़ित महिला को धक्का देते हुए कहते सुनी जा रही है— “चल नहीं तो तुझे भी ले जाएंगे।”
इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर पुलिस के व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद अस्पताल परिसर से जुड़ा है और अब लोगों की मांग है कि सच्चाई सामने लाने के लिए अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक किए जाएं, ताकि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच हो सके।
अब निगाहें डीजीपी उत्तर प्रदेश और पुलिस प्रशासन पर हैं कि वायरल वीडियो की जांच कर क्या कार्रवाई की जाती है, क्योंकि सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या यही महिला सम्मान और संवेदनशील पुलिसिंग का उदाहरण है।



























Comments