पीड़ित युवती की दर्ज हुई रिपोर्ट, लव जिहाद का आरोपी हुआ गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी Jun 06, 2024 at 12:50 AM , 170गोला गोकरननाथ खीरी
करीब एक सप्ताह की कड़ी मशक्कत और पुलिस अधीक्षक से मिलकर गुहार लगाने के बाद अंतत गोला कोतवाली में दिल्ली निवासी एक लव जिहाद की शिकार हुई युवती की रिपोर्ट दर्ज हो गई । लव जिहाद का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है ।
बता दे कि दिल्ली के मोहल्ला द्वारका सेक्टर 10 गोरिल्ला डेरी, थाना नजफगढ़ , कुतुब विहार, फेस एक, नई दिल्ली निवासी मुस्कान मिश्रा पुत्री सुदीप मिश्रा ने रेहान अहमद पुत्र अनीस अहमद निवासी मोहल्ला इस्लामनगर गोला पर आरोप लगाया था कि उसने दिल्ली पहुंचकर अपना नाम रोहित बताकर कई वर्ष पूर्व उसे प्रेम जाल में फंसा लिया था। विवाह का झांसा देकर उसका लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। युवती का आरोप था कि वह जब उसे विवाह की बात करती थी तो वह टालमटोल करता था।
अप्रैल माह में जब उसने रिहान के पर्स में उसका आधार कार्ड देखा तो उसे पता चला कि यह युवक जो उसके शारीरिक शोषण कर रहा है और शादी के वादे कर रहा है वह रोहित नहीं रेहान अहमद है और उसका असली पता मोहल्ला इस्लामनगर गोला गोकर्णनाथ है। युवती का संपर्क उसकी पड़ोसी गुफराना ने यह कहकर कराया था कि यह रोहित है और उनका मिलने वाला है।
युवती ने दी गई तहरीर में कहा है कि जब रेहान उसको छोड़कर दिल्ली से गोला वापस चला आया तो वह आधार कार्ड के पते के आधार पर गोला पहुंची और उसके घर गई। वहां उसे रिहान के बहनोई शकील अहमद बहन नूर बानो और जहांगीर आदि ने उसे मारा पीटा तथा उसका मोबाइल तोड़ दिया।
गोला कोतवाली के कई दिन तक चक्कर लगाने के बाद भी जब लव जिहाद की पीड़ित युवती की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो परेशान युवती ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक के मौखिक निर्देश पर गोला कोतवाली ने पीड़ित युवती की रिपोर्ट दर्ज करके रिहान अहमद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट में रेहान अहमद उसके बहनोई शकील अहमद उसकी बहन नूर बानो और जहांगीर को नामजद किया गया है अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त के बाहर हैं।






_page-0001.jpg)
























Comments