आर एन स्कूल में धूम धाम से मनाई गई अभिभावक, शिक्षक गोष्ठी
लखीमपुर खीरी Mar 30, 2024 at 12:58 AM , 125तहसील निघासन के तिकुनियाँ क्षेत्र में स्थित आर एन इंटरनेशनल स्कूल में बड़ी ही धूम धाम से अभिभावक व शिक्षक के मध्य गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें काफ़ी संख्या में छात्रों के माता पिता उपस्थित हुए l तिकोनिया क्षेत्र में अपनी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा एवं अच्छी व्यवस्था के लिए क्षेत्र में प्रसिद्ध है l
बताते चले की प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय के प्रबंधक शिव कुमार गर्ग ने वार्षिक परीक्षा में प्रथम, व द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र / छात्राओं को पुरस्कार देकर उज्जवल भविष्य की कामना की जिससे लोगों में ख़ुशी का माहौल रहा l लोगों ने जमकर तारीफ की विद्यालय के प्रधानाचार्य ने शिक्षा का महत्व बताते हुए प्रकाश डालते हुए कहा शिक्षा जीवन का दर्पण है जो प्रत्येक विद्यार्थी को नई दिशा देता है l कार्यक्रम का समापन अजय अवस्थी ने किया विद्यालय को आगे ले जाने वाले अध्यापकों / अध्यापिकाओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया l इस अवसर पर व्यास मुनि दास, विक्रांत दीक्षित, शशांक दीक्षित, संजीव कुमार कुशवाहा विज्ञान प्रवक्ता, रूचि मिश्रा, इष्मिता शाह आदि लोग उपस्थित रहे l






_page-0001.jpg)
























Comments