तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर होटल में घुसी

लखीमपुर खीरी , 239

सिंगाही खीरी। कस्बे में रात करीब 3:40 के आस पास एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर होटल में जा घुसी। जिससे बाहर रखा होटल का सामान का नुकसान हो गया घटना नगर द्वारा लगवाये गए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई
जानकारी के मुताबिक, बस में करीब डेढ़ दर्जन लोग सवार थे। स्टेट हाईवे बेलराया पनवारी मार्ग पर सिंगाही कस्बे में बने एक होटल में तेज रफ्तार अनियंत्रित बस घुस गई और नाले पर पड़े पत्थरों से टकरा कर रुक गई। टकराने की आवाज सुनकर आस पास के लोग एकत्र होने लगे।  बस में सवार लोग भी बाल बाल बच गए, हादसे की वजह चालक को नींद आना बताया जा रहा है।जिसके बस को किसी तरह निकाल कर चालक लेकर फरार हो गया। रात होने के कारण होटल बंद थे। अगर खुले होते तो वहां बड़ी घटना हो सकती थी। इस बाबत जब सिंगाही एसएचओ अमित सिंह भदौरिया ने बताया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बस का पता लगाया जा रहा है

Related Articles

Comments

Back to Top