कोर्ट के आदेश पर फरार आरोपित की संपत्ति कुर्क

लखीमपुर खीरी , 115

एलआरपी चौकी इंचार्ज का बड़ा ऐक्शन, ठगी के आरोपित की संपत्ति जब्त


आरोपित न मिलने से घर पर पुलिस ने कुर्क किया सामान 


लखीमपुर-खीरी। ठगी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित के घर पर कोतवाली सदर की एलआरपी पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की।  सोमवार  को सदर कोतवाली क्षेत्र की एलआरपी चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक पशुपति नाथ तिवारी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी मोहित श्रीवास्तव के घर पर कोर्ट के आदेश से कुर्की की कार्रवाई पूरी की गई इसमें घर पर मिला सामान कुर्क किया गया।
       चौकी इंचार्ज पशुपति नाथ तिवारी ने बताया कि आरोपित के न्यायालय में हाजिर होने पर कुर्क किया गया सामान वापस मिल जायेगा। उन्होंने बताया कि शातिर ठग मोहित श्रीवास्तव के खिलाफ गोला कोतवाली पर 2017 में  419,420,328,411 आईपीसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। न्यायालय में हाजिर न होने पर फरार आरोपित के खिलाफ न्यायालय ने धारा -83 सीआरपीसी के अन्तर्गत गैर जमानतीय व कुर्की वारण्ट जारी किया था।  जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देश पर नवागत एलआरपी चौकी प्रभारी ने ठगी के आरोपी के घर में दबिश दी उसके घर पर मौजूद न मिलने पर आरोपी के परिजनों को न्यायालय के कुर्की के आदेश को दिखाकर मौके पर उसकी सम्पत्ति को कुर्क कर लिया। 
जानकारी मुताबिक न्यायालय के आदेश पर करीब डेढ़ माह पहले ठगी के आरोपित के घर 82 के तहत कुर्की की नोटिस भी चस्पा भी किया था सोमवार को न्यायालय के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली के नेतृत्व में एल आर पी चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक पशुपति नाथ तिवारी,हेड कांस्टेबल शीतला प्रसाद समेत भारी पुलिस बल आरोपित के घर पहुंचा। जहां आरोपी मोहित श्रीवास्तव के घर के सामान को जब्त किया गया।
एल आर पी चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक पशुपति नाथ तिवारी  ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई है। बरामद सामान को सुपुर्द कर दिया गया है शातिर ठग की तलाश जारी है।

Related Articles

Comments

Back to Top