*मनोकामना पूर्ण होने पर मंदिर के पुजारी ने मां दुर्गा को चढ़ाई जीभ*

लखीमपुर खीरी , 303

बॉक्स-
प्रसिद्ध मां राजराजेश्वरी देवी मंदिर के पुजारी बाबा रामसनेही दास ने मनोकामना पूर्ण होने पर अपनी जिव्हा काट कर माता के चरणों में चढ़ाई क्षेत्र में बना चर्चा का विषय।

*निघासन-खीरी*
कोतवाली क्षेत्र के प्रसिद्ध मां राजराजेश्वरी देवी मंदिर के पुजारी ने रविवार को हवन पूजन के बाद अपनी जीभ काटकर मां दुर्गा को अर्पण कर दी है। यह लोगों का कहना है कि मां दुर्गा से मांगी गई मनोकामना पूर्ण होने पर यह कदम उठाया है जीभ काटने के बाद हालत गम्भीर होने पर निघासन के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है निघासन तहसील क्षेत्र के ग्राम गुलरी पुरवा का प्रसिद्ध मां राजराजेश्वरी देवी मंदिर स्थित है जिसके पूजारी बाबा रामसनेही दास है यह मां राजराजेश्वरी देवी मंदिर एक तीर्थ स्थली से कम नहीं है।यहां पर आने वाले भक्तों की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। उसके बाद लोग भण्डारा भी कराते है।इसी के बाबा राम सनेही दास ने मां भगवती से कोई मन्नत मांगी थी जिसके लिए करीब एक माह विधि विधान से पूजा पाठ कर रहे थे रविवार को पूजा पूर्ण हुई और हवन करने के पश्चात बाबा रामसनेही दास ने मां भगवती को अपनी जीभ काट कलर चढ़ा दी इस घटना के बाद वहां पर मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गयी बाबा राम सनेही दास वहीं मौक़े पर ही बेहोश हो गये और तत्काल निघासन के अस्पताल में भर्ती कराया गया हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मंदिर के पुजारी द्बारा जीभ चढ़ायें जाने के खबर सभी गांवों में आग की तरह फैल गई हर कोई उनके स्वास्थ्य होने की कामना कर रहा है।खास बात यह है कि बाबा रामसनेही दास विगत कई वर्षों से अन्न ग्रहण नहीं करते केवल फलहार करके अपना जीवन व्यतीत करते हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top