*सोनालिका 745 और स्वराज 744 के डेमो में जीता सोनालीका
लखीमपुर खीरी Feb 24, 2024 at 11:50 AM , 194 गोला गोकरननाथ खीरी
शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के थाना हैदराबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुहेला के मजरा बघेल में लक्ष्मी ऑटोमोबाइल गोला द्वारा सोनालीक टैक्टर का डेमो कार्यक्रम लगाया गया था। कार्यक्रम मे क्षेत्र के किसानों ने सोनालीका DI 745 को पहले कल्टीवेटर पर पूरी पटिया गिरा कर चला कर देखा तो सोनालिका DI 745 बड़े आसान तरीके से चलता रहा । फिर स्वराज 744 पर वही कल्टीवेटर पूरी पटिया गिरा कर चला कर देखा तो वह ठीक से नहीं खींच पाया। उसके उपरांत सोनालीका DI 745 पर रोटावेटर फुल पटिया गिरकर दूसरे किसान ने चलाया तो सोनालिका DI 745 बड़े आसान तरीके से चलाता रहा। उसके बाद स्वराज 744 पर वही रोटावेटर फूल पटिया गिरा कर उसी किसान ने चलाया तो वह ठीक तरीके से नहीं खींच पाया। क्षेत्र के सैकड़ो किसानों ने स्वीकार किया कि वास्तव में सोनालीका DI 745 बहुत अच्छा ट्रेक्टर है। क्षेत्र के सम्मानित किसान बंधु
हरी प्रकाश शुक्ला, राधेश्याम शुक्ला ,रामप्रकाश शुक्ला, रामसनेही शुक्ला, रिंकू, संजय सिंह, भगवान दीन, सुरेंद्र कनौजिया ,महानंद वर्मा, नरेंद्र कुमार, तहेंद्र कुमार आदि सैकड़ो किसान मौजूद रहे। सोनालीका कंपनी के अधिकारी हर्ष शर्मा, राजीव रतन, लक्ष्मी ऑटोमोबाइल गोला मैनेजर आशीष शुक्ला, ब्लाक कुंभी सेल्स प्रतिनिधि अशोक वर्मा, नीरज वर्मा सहयोगी, मनोज वर्मा हिमासू कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।






_page-0001.jpg)
























Comments