रीवा का वार्षिकोत्सव भव्यता से सम्पन्न हृदय रोग विशेषज्ञ की तैनाती का मुद्दा उठा
लखीमपुर खीरी Nov 28, 2023 at 07:15 PM , 133के.के शुक्ला
लखीमपुर खीरी रिटायर्ड इम्प्लाईज वेलफेयर एसोसिएशन 'रीवा' के आठवाँ वार्षिकोत्सव भव्यता पूर्वक संपन्न हुआ। आर्य कन्या महाविद्यालय के तुलसी सभागार मे रीवा के मुख्य संयोजक चन्द्र शेखर मिश्र, अध्यक्ष यज्ञ दत्त मिश्र, महामंत्री ईश दत्त मिश्र मौजूद रहे। शुभारंभ मुख्य अतिथि डा इरा श्रीवास्तव अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, विशिष्ट अतिथि गीता शुक्ला व कवि आशीष 'अनल' ने किया ।
दीपायन पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना, जीतेश बाजपेई के मोहक भजनों, आर्यकन्या महाविद्यालय की छात्राओं के मनमोहक समूह नृत्य और यथार्थ दीक्षित की मधुर गज़ल प्रस्तुतियों और श्याम किशोर बेचैन के जादू ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। अस्सी वर्ष व अधिक आयु वर्ग के सदस्यों बिंद्रा प्रसाद वर्मा, कुमुद दत्त शुक्ल, राम औतार शर्मा, अजय कुमार बरनवाल, कैलाश मोहन पाठक एवं शिव प्यारी मेहरोत्रा का सार्वजनिक अभिनंदन किया गया। श्रीमती मधुलिका त्रिपाठी को महिला सशक्तिकरण सम्मान, पार्थ मौर्य, गौसिया फातिमा तथा रीवा परिवार की मेधाओं विनायक शर्मा, हर्ष तिवारी, रीतिका महावर और अपूर्व अवस्थी को सम्मानित किया गया । राम मोहन गुप्त को विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि नें रीवा के कार्यों के सराहना करते हुए सदा स्वयं और नगर पालिका परिषद का सहयोग का प्रदान करने, डा गीता शुक्ला द्वारा महाविद्यालय और स्वयं उन्हें रीवा आयोजन से जोड़ने और अद्वितीय कार्य करने हेतु साधुवाद दिया। कवि आशीष अनल ने अपने अग्रजों द्वारा प्रदत्त स्नेह के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। मुख्य संयोजक चन्द्र शेखर मिश्र द्वारा रीवा संस्था का परिचय, मनमोहन लाल तिवारी ने संस्थागत आय व्यय और आख्या, नंद कुमार मिश्र ने लखीमपुर नगर की शून्य स्वास्थ्य सेवा व हृदय रोग विशेषज्ञ न होने का मुद्दा उठाया । दया नन्द शुक्ल ने भी विचार रक्खे। हरी प्रकाश त्रिपाठी, प्रबोध कुमार शुक्ल, प्रमोद दीक्षित, विनीत दीक्षित, रमा कांत मिश्र, सुश्री मीता मुखर्जी, राज किशोर दीक्षित, सूर्य प्रकाश मिश्र, अभिलाष नारायण तिवारी, रमेश चंद्र मिश्र, भोले शंकर जायसवाल, शिव कुमार रस्तोगी आदि का योगदान रहा। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश बाजपेई, संजीव व्योम, राजू मिश्र, बृजेश मिश्र, श्रीमती पूर्णिमा मिश्रा, डा एस सी मिश्र, डा अजय आगा, सुमन श्रीवास्तव, मंजू त्रिवेदी, अर्चना मिश्रा, गोपाल जी धवन, कौशल वर्मा, ज्ञानेंद्र सक्सेना, आर के शुक्ला, राम प्रकाश वर्मा, ललित वर्मा, प्रवक्ता विमलेश पटेल, सहित भारी संख्या में रीवा परिवार के सदस्य, अतिथि उपस्थित थे।






_page-0001.jpg)
























Comments