75% अंक लाने वाले बच्चे कल 99% अंक भी हासिल कर सकते हैं: *महेश गंभीर*

लखीमपुर खीरी , 275

के के शुक्ला

धौरहरा खीरी।शिक्षा संघर्ष फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गंभीर द्वारा कस्बा खमरिया पंडित बी0 बी 0एल0सी0 इंटर कॉलेज, ऐरा विद्या मंदिर इंटर कालेज, श्रीमती चंद्रप्रभा विद्यामंदिर इंटर कालेज, हरद्वारी लाल विद्या मंदिर इंटर कालेज के सोमवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद विधान सभा क्षेत्र धौरहरा  विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि शिक्षा इंसानियत की जड़ जो कभी मिटाने से कभी मिटती नहीं है। नेक और अच्छा इंसान बनने के लिए शिक्षा जरूरी है। हम सब एक मालिक के बंदे हैं, पहले तो हम इंसान है इसके बाद हिंदू या मुसलमान हैं। शिक्षा संघर्ष फाउंडेशन टीम द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
 कार्यक्रम के दौरान शिक्षा संघर्ष फाउंडेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गंभीर ने कहा कि शिक्षित समाज से ही समाज का उत्थान होगा। समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान करना सराहनीय कार्य है। समाज के लोगों को ऐसे कार्यों में हमेशा आगे आना चाहिए। जिससे छात्र-छात्राएं अच्छी शिक्षा हासिल कर सकें। जिन छात्रों के परिजन अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने में असमर्थ हैं। उनका सहयोग करना जरूरी है। यह छात्र आगे जाकर अपने शहर और देश का नाम रोशन करेंगे। यहां बैठे बच्चों में से कोई छात्र उस स्थान तक पहुंचेगा। जो काम हम नहीं कर सके वह करके दिखाएगा। तब हमे उन बच्चों पर फक्र होगा। जो बच्चे अभी 75 प्रतिशत अंक लाए हैं। आगे यही बच्चे मेहनत कर 99 प्रतिशत अंक हासिल करेंगे।
बच्चे देश का भविष्य हैं। आज जिन बच्चों का इस मंच से सम्मान किया जा रहा है, यही बच्चे आगे जाकर शहर व देश का नाम रोशन करेंगे। अध्यापक एवं क्षेत्र वासियों ने कहा कि शिक्षा संघर्ष फाउंडेशन टीम द्वारा सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। कुछ समाज के बच्चे पहले शिक्षा से दूर थे, लेकिन अब वहीं बच्चे अच्छे अंक पाकर समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। कार्यक्रम मे फाउंडेशन के पदाधिकारी, विवेक सिंह, अभय अवस्थी, जितेन्द्र दीक्षित, राजहंस मिश्रा, श्री,राम सनेही शुक्ला, श्री अखिलेश शुक्ला, शोभित तिवारी, राहुल पाण्डेय, मो नौशाद, निसार अहमद, मो नूरुद्दीन, अंकित गौतम, मदन शुक्ला, सोनू शुक्ला, लवप्रीत सिंह, कलविंदर सिंह, अंकित चौरसिया, राजू चौरसिया हर्षित मिश्रा, वैभव पाण्डेय, व समस्त पदाधिकारी शिक्षक बंधु, सम्मानित अतिथि गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top