देव दीपावली, कल्पवास शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ भूमि पूजन,ध्वज पूजन कलश यात्रा, मंडप प्रवेश कर हुआ, सोमवार को अन्य कार्यक्रम कराए जाएंगे
लखीमपुर खीरी Nov 19, 2023 at 08:40 PM , 137
"हर वर्ष की भांति कार्तिक मास में शारदा नदी तट पर सर्व सुख-शांति एवं क्षेत्र में फैली दैविक आपदाओं तथा महामारियों से निजात पाने हेतु सर्व कल्याणार्थ 14 वां शतचंडी महायज्ञ, श्रीमद् भागवत एवं देव दीपावली व कल्पवास मोक्षदाइनी मां शारदा की आरती व पूजन होगा, रविवार को भूमि पूजन ध्वजारोहण कलश यात्रा तथा मंडप प्रवेश का कार्यक्रम वैदिक मंत्रोंचार के साथ नैमिषारण्य की वरिष्ठ आचार्य टोली द्वारा संपन्न किया गया"
विश्वकान्त त्रिपाठी
लखीमपुर-खीरी । पलिया भीरा के मध्य शारदा नदी मे शतचंडी महायज्ञ रविवार को ध्वज पूजन,कलश यात्रा ,मंड़प प्नवेश,वेदी रचना कर यज्ञ का शुभारंभ वैदिक मंत्र आचार्य से नैमिष की विद्युत आचार्य की देखरेख में संपन्न हुआ इस दौरान शहर के सैकड़ो गनमैन पुरुष तथा महिलाएं व बालिकाएं मौजूद रही, ध्वज पूजन मुख्य यजमान डॉक्टर अजय कुमार अवस्थी, श्रीकुल उपासक गोविंद माधव,गगन मिश्रा, विश्वाकांत त्रिपाठी,रामचंद्र शुक्ल, धनेंद्र शुक्ला, कृष्ण कुमार "गोपी ", आदि ने विधिवत पूजन कर किया।,
प्रतिदिन सायं 5:30 बजे आदि गंगा शारदा पूजन एवं दीप दीपावली का महापर्व हरसोला से मनाया जाएगा और माता शारदा की आरती की जायेगी,यह कार्यक्रम अनवरत सोमवार 27 नवंबर तक अनवरत की चलेगा।






_page-0001.jpg)
























Comments