बुधवार से शुरू हुई दुधवा टाइगर रिजर्व की सैर- वन वन्त्री डाॅ. अरुण कुमार सक्सेना व विधायक रोमी साहनी ने फीता काटकर किया शुभारम्भ

लखीमपुर खीरी , 181

लखीमपुर खीरी। बुधवार 15 नवम्बर से दुधवा टाइगर रिजर्व के कपाट खोल दिए गये हैं। सर्व प्रथम वन मन्त्री अरुण कुमार सक्सेना एवं पलिया विधायक रोमी ने वैदिक मन्त्रों के साथ विधि-विधान से हवन पूजन किया। उसके बाद फीता काटकर जंगल सफारी का शुभारम्भ किया। वन मन्त्री मे हरी झण्डी दिखाकर सैलानियों से भरी टैक्सी को रवाना किया। वन मन्त्री श्री सक्सेना ने बताया कि इस पर्यटन सत्र में काफी बदलाव किए गये हैं। विभिन्न प्रकार के शुल्क कम करके पर्यटकों को राहत प्रदान की गयी है। इस दौरान फील्ड डायरेक्टर दुधवा, डिप्टी डायरेक्टर डाॅ व टी रंगाराजू सहित वन विभाग के तमाम अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top