सैकड़ों कार्यकर्ताओं नें किया सांसद का स्वागत

लखीमपुर खीरी , 112

लखीमपुर खीरी।

आज दिनांक 7 नवंबर को दिन के 12:00 बजे से लेकर के पूरा दिन पूर्व सांसद मान०रवि प्रकाश वर्मा  एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर पूर्वी वर्मा निज आवास गोला गोकर्णनाथ पर पहुंचकर के स्वागत हेतु गोला क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने क्रम बार तरीके से कांग्रेस पार्टी के  कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों सहित क्षेत्र वासियों का बराबर तांता लगा रहा सबसे पहले गोला नगर से जिला कांग्रेस पार्टी की उपाध्यक्ष श्रीमती शिप्रा खरे अपने टीम के साथ पहुंचकर के डॉक्टर पूर्वी वर्मा सहित माननीय पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा  का माल्यार्पण  कर उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी का चित्र भेंट किया उसके बाद पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश के महामंत्री रामकुमार वर्मा  ने माननीय पूर्व सांसद जी एवं डॉ पूर्वी वर्मा को पार्टी का ध्वज प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की ,तत्पश्चात जिला महासचिव प्रेम कुमार वर्मा, जिला महासचिव कृष्ण किशोर मिश्रा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी का चित्र एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी का चित्र भेंटकर स्वागत किया, तत्पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष मतीन शाह एवं शिवकुमार फौजी जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ ने दोनों नेताओं का माला पहनातें तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं डॉक्टर पूर्वी वर्मा को तिरंगा वस्त्र भेंट करते हुए उनका स्वागत किया अंतिम चरण में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी प्रहलाद पटेल ने अपनी टीम के साथ दोनों अपने जन प्रिया नेताओं का तिरंगा पगड़ी पहनते हुए पार्टी में उनका हार्दिक स्वागत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस कार्यक्रम में साथ में वरिष्ठ कांग्रेसी मूलचंद वर्मा, न्याय पंचायत अध्यक्ष नवी शेर चाचा, रजा कुरैशी ,रामकृष्ण मिश्रा, यतीश चंद्र शुक्ला विश्व रिकॉर्ड धारी,बृजेश वर्मा ,डॉक्टर रहीसुद्दीन ,अफजल शाह, बन्ने खान,अरशद खान ,गीतांजलि गुप्ता ,जैवा,खान ,मेहनाज बानो ज्योति शुक्ला,पंकज पटेल, फकीर मोहम्मद सहित लगभग चार दर्जन लोग उपस्थित रहे या कार्यक्रम संपूर्ण दिन चला कांग्रेस का ग्राफ अब जनपद लखीमपुर खीरी ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में दिन दुगना रात चौगुना होना तय हो चुका है।

Related Articles

Comments

Back to Top